A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या आपके घुटने भी देने लगे हैं जवाब, हड्डियों को बनाना है फौलादी, तो करें इन सुपर फूड्स का सेवन

क्या आपके घुटने भी देने लगे हैं जवाब, हड्डियों को बनाना है फौलादी, तो करें इन सुपर फूड्स का सेवन

क्या आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों को शामिल कर लेना चाहिए।

बोन्स के लिए फायदेमंद सुपर फूड्स- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बोन्स के लिए फायदेमंद सुपर फूड्स

क्या आपको भी यही लगता है कि बढ़ती उम्र में ही हड्डियां कमजोर होती हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। अगर आपने अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान को नहीं सुधारा, तो कम उम्र में भी आपको हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए खान-पान की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं, जो आपको बोन हेल्थ को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकती हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद पोषक तत्व

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन के से भरपूर खाने-पीने की चीजों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर दूध, दही और पनीर को बोन हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

बोन हेल्थ के लिए सुपर फूड्स

हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल और नट्स आपकी बोन हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में असरदार साबित हो सकते हैं। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो आप मछली और अंडे का सेवन भी कर सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से खाने-पीने की इन चीजों को डाइट प्लान में शामिल करना जरूरी है। अगर आप हेल्दी डाइट प्लान फॉलो करते हैं, तो आपकी हड्डियों की मजबूती बनी रहेगी।

कुछ आदतों से बना लें दूरी

अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द छोड़ने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। इसके अलावा शराब पीने की आदत आपकी हड्डियों के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी नुकसान पहुंचा सकती है। बोन हेल्थ के लिए तला-भुना खाना खाने से परहेज कीजिए और एक्सरसाइज को भी अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं। इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News