रोटी भारतीय थाली का अहम हिस्सा है। लंच हो या डिनर भारतीय घरों में लोग हर समय रोटी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। तवे से उतरी गर्मा-गर्म रोटी लोगों की भूख भी बढ़ा देती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि रात को कुछ एक्सट्रा रोटियां बच जाती है जिसे बासी रोटी कहा जाता है। बासी रोटी ज्यादातर लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में घर की महिलाएं इन्हें जानवरों को खाने को दे देती हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि बासी रोटी सेहत का खजाना है। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अगर आप भी बासी रोटी को फेंक देते हैं तो अभी ही सावधान हो जाएं। क्योंकि यहां हम आपको बासी रोटी खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जान लें बासी रोटी खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
बासी रोटी खाने के फायदे -Basi Roti khane ke fayde in Hindi
पाचन में सुधार
बासी रोटी में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। रात भर रखे रहने से इसमें प्रतिरोधी स्टार्च का विकास होता है, जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया (प्रीबायोटिक्स) को पोषण देता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत कर सकता है और कब्ज, गैस, और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत दे सकता है।
ब्लड शुगर करे कंट्रोल
बासी रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ताज़ी रोटी की तुलना में कम हो जाता है। प्रतिरोधी स्टार्च के कारण, यह ग्लूकोज को धीरे-धीरे ब्लड में छोड़ती है, जिससे ब्लड शुगर में बढ़ोतरी होने की संभावना कम हो जाती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
शरीर को पहुंचाए ठंडक
आयुर्वेद के अनुसार, बासी रोटी को ठंडे दूध या दही के साथ सुबह खाने से शरीर की गर्मी कम होती है और यह ठंडक प्रदान करती है। यह गर्मी के मौसम में विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।
वजन घटाने में सहायक
प्रतिरोधी स्टार्च और फाइबर के कारण, बासी रोटी खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरइटिंग से बचते हैं और यह वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
Latest Health News