1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डॉक्टर से जानिए किस तरह की डाइट आपकी मेंटल हेल्थ के लिए हो सकती है खतरनाक?

डॉक्टर से जानिए किस तरह की डाइट आपकी मेंटल हेल्थ के लिए हो सकती है खतरनाक?

हमारी डाइट हमारी मेंटल एनर्जी को बुरी तरह प्रभावित करती है। डॉक्टर बता रहे हैं कि किस तरह का डाइट आपके दिमाग के लिए हेल्दी नहीं है?

मेंटल हेल्थ के लिए डाइट- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH मेंटल हेल्थ के लिए डाइट

मानसिक स्वास्थ्य सिर्फ तनाव या चिंता की वजह से खराब नहीं होता है, बल्कि इसके पीछे खराब खानपान भी ज़िम्मेदार हो सकता है। दरअसल, पेट और दिमाग का आपस में गहरा रिश्ता होता है, जिसे गट-ब्रेन एक्सिस कहते हैं। ऐसे में जंक फूड का ज़्यादा सेवन और डाइट में पोषण की कमी हमारे मूड और दिमाग के काम करने के तरीके को बिगाड़ सकती है। साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक, एमबीबीएस और एमडी, डॉक्टर बिमल छाजेर ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि अगर आपकी डाइट में पोषक तत्व नहीं हैं तो इसका खामियाजा आपका दिमाग चुकाता है। खराब खानपान से ध्यान में कमी, मोटिवेशन में कमी, मेंटल हेल्थ कमजोर होता है। डॉक्टर बता रहे हैं कि किस तरह की डाइट मेंटल हेल्थ के लिए हो सकती है खतरनाक?

किस तरह का खानपान मेंटल हेल्थ को पहुंचाता है नुकसान?

  • शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स: शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं बल्कि आपके ब्रेन के लिए भी बहुत खतरनाक होता है। ये फूड्स आपको तुरंत पीक एनर्जी देता है लेकिन उसके बाद आपकी एनर्जी लॉस होती है, ब्रेन फॉग , नींद आने और ध्यान केंद्रित न होने की समस्या भी बढ़ती है।

  • डिहाइड्रेशन: अगर आप पानी ज़्यादा नहीं पी रहे हैं तो इससे भी आपके दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आप अगर चाय कॉफी ज़्यादा पी रहे हैं लेकिन पानी कम पी रहे हैं तो इससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ती है। गट हेल्थ आपके ब्रेन को कंट्रोल करता है तो आपके गट में अगर गुड़ बैक्टीरिया नहीं है तो वह आपके दिमाग को कंट्रोल करता है। इससे मेंटल हेल्थ प्रभावित बहुत ज़्यादा होता है।

  • स्किपिंग मील्स: अगर आप अपना खाना सही समय पर नहीं खा रहे हैं तो इससे भी दिमाग पर गहरा असर पड़ता है। दरअसल, अगर आप अपना मील्स स्किप करते हैं तो इससे आपको बहुत ज़्यादा थकान, मूड स्विंग का सामना करना पड़ सकता है।यहां तक कि आपकी सोचने-समझने और याद रखने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है।

मेंटल हेल्थ को बेहतर करने के लिए किस तरह का डाइट फॉलो करें?

डॉक्टर बिमल छाजेर कहते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए ऐसा आहार लें जो पोषक तत्वों से भरपूर हो। ताजे फल, हरी सब्जियां, ओमेगा-3 फैटी एसिड और दही जैसे प्रोबायोटिक फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। ज्यादा चीनी, कैफीन और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचें। साथ ही घर का बना ताजा खाना खाएं और मील को स्किप न करें 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

 

Latest Health News