A
Hindi News हेल्थ सावधान! शरीर में दिखाई देने वाले ये लक्षण नहीं हैं मामूली, हो सकता है सेप्सिस का संकेत

सावधान! शरीर में दिखाई देने वाले ये लक्षण नहीं हैं मामूली, हो सकता है सेप्सिस का संकेत

World Sepsis Day: आपको बता दें कि विश्व सेप्सिस दिवस हर साल 13 सितंबर को मनाया जाता है। आइए इस दिन सेप्सिस के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

जरूरी है सावधानी बरतना- India TV Hindi Image Source : FREEPIK जरूरी है सावधानी बरतना

13 सितंबर के दिन को वर्ल्ड सेप्सिस डे यानी विश्व सेप्सिस दिवस के तौर पर भी जाना जाता है। क्या आप सेप्सिस के लक्षणों के बारे में जानते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेप्सिस के लक्षण मामूली से लगते हैं लेकिन इन्हें नजरअंदाज करने से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर सेप्सिस बढ़ता है तो आपको सेप्टिक शॉक का सामना करना पड़ सकता है।

ठंड लगना या फिर चक्कर आना

क्या आपको बुखार हो रहा है या फिर ठंड लग रही है? अगर हां, तो हो सकता है कि आप सेप्सिस की चपेट में आ गए हों। तेज हार्ट बीट या फिर सांस लेने में दिक्कत महसूस होना, इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज न करें क्योंकि सेप्सिस से जूझ रहे मरीजों को भी इन लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। सेप्सिस की वजह से चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना या फिर बहुत ज्यादा पसीना आना, इस तरह के लक्षण भी नजर आ सकते हैं।

महसूस हो सकती है घबराहट

अक्सर लोगों को लगता है कि घबराहट महसूस होना आम बात है। लेकिन अगर आपको बेवजह घबराहट महसूस हो रही है, तो ये लक्षण सेप्सिस की तरफ इशारा कर सकता है। सेप्सिस के कारण भ्रम की स्थिति भी पैदा हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेचैनी, मतली या फिर उल्टी, इस तरह के लक्षण भी सेप्सिस का संकेत साबित हो सकते हैं।

त्वचा पर दिखाई देने वाले लक्षण

त्वचा ठंडी या फिर पीली पड़ने लगे, तो हो सकता है कि आप सेप्सिस का शिकार बन गए हों। धब्बेदार त्वचा भी इस इंफेक्शन की तरफ इशारा कर सकती है। सेप्सिस के लक्षणों की पहचान कर डॉक्टर से कंसल्ट करना बेहद जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेप्सिस के लक्षणों को हल्के में लेने की गलती न करें क्योंकि ये एक जानलेवा स्थिति है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News