A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बार-बार टूट जाते हैं नाखून, किस जरूरी विटामिन की कमी से कमजोर होने लगते हैं नाखून?

बार-बार टूट जाते हैं नाखून, किस जरूरी विटामिन की कमी से कमजोर होने लगते हैं नाखून?

क्या आपके नाखूनों की सेहत भी कमजोर हो गई है? अगर हां, तो हो सकता है कि आपके शरीर में इस जरूरी पोषक तत्व की कमी पैदा हो गई हो।

कमजोर नाखून का कारण- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK कमजोर नाखून का कारण

क्या आपके नाखून भी कमजोर हो गए हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कमजोर हो रही नेल हेल्थ एक जरूरी विटामिन की कमी का संकेत साबित हो सकती है। क्या आपको ये लगता है कि विटामिन की कमी के कारण सिर्फ आपकी बॉडी पर लक्षण दिखाई देते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।

विटामिन बी12 की कमी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन बी12 की कमी की वजह से आपके नाखूनों की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। इस विटामिन डेफिशिएंसी के कारण आपकी नेल हेल्थ कमजोर हो सकती है। कमजोर नाखून जल्दी टूट भी जाते हैं। अगर आपके नाखून बार-बार टूट जाते हैं, तो हो सकता है कि आपके शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी पैदा हो गई हो।

गौर करने वाले लक्षण

नाखूनों में पीलापन, खड़ी रेखाएं और भंगुरता जैसे लक्षण भी विटामिन बी12 की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं। इस विटामिन डेफिशिएंसी के कारण थकान और कमजोरी जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। शरीर में सुन्नता या फिर झुनझुनी महसूस होने पर भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। सांस लेने में तकलीफ या फिर चक्कर आना, आपको इस तरह के लक्षणों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

कैसे दूर करें कमी?

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप सही मात्रा में और सही तरीके से चिकन, मछली या फिर अंडे का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा दूध में भी विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप मूंग की दाल का सेवन भी कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो डॉक्टर से कंसल्ट कर विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स की मदद भी ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News