1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कम करना चाहते हैं हार्ट अटैक का खतरा, तो रोज के रूटीन में फॉलो करें ये आदतें

कम करना चाहते हैं हार्ट अटैक का खतरा, तो रोज के रूटीन में फॉलो करें ये आदतें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 18, 2025 04:46 pm IST,  Updated : Oct 18, 2025 04:46 pm IST

दिल के दौरे के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। अगर आप हार्ट अटैक के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो आपको अपने डेली रूटीन में कुछ आदतों को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।

दिल के लिए फायदेमंद आदतें- India TV Hindi
दिल के लिए फायदेमंद आदतें Image Source : FREEPIK

अगर आपने अपने दिल की सेहत की ठीक तरीके से देखभाल नहीं की, तो आप गंभीर और जानलेवा हार्ट रिलेटेड डिजीज की चपेट में आ सकते हैं। रोजाना कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करने से हार्ट हेल्थ को काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो लोग रेगुलरली इन आदतों को फॉलो करते हैं, दिल से जुड़ी घातक बीमारियां उन्हें अपना शिकार नहीं बना पाती हैं।

जरूरी है फिजिकल एक्टिविटी

किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी को अपने डेली रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं। अगर आप जिम नहीं जाते हैं, तो कोई बात नहीं, हर रोज साइकिलिंग, जॉगिंग, स्विमिंग या फिर योग जैसी एक्टिविटीज जरूर करें। फिजिकल एक्टिविटी आपके दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने में मददगार साबित हो सकती हैं। इसके अलावा स्मोकिंग और ड्रिंकिंग जैसी आदतों से दूरी बना लीजिए।

तनाव से दूरी, नींद हो पूरी

जो लोग बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं, उन्हें भी दिल का दौरा पड़ सकता है। इसलिए अगर आप हार्ट अटैक के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो स्ट्रेस को मैनेज करना सीख लीजिए। इसके अलावा आपको पता होना चाहिए कि दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए नींद का पूरा होना भी बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात में देर तक जागने की आदत, दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।

जरूरी है वेट मैनेजमेंट

हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो कीजिए जिससे आप मोटापे की चपेट में न आएं। दरअसल, मोटापे की वजह से कोलेस्ट्रॉल के खतरे के साथ-साथ दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि दिल की सेहत की मजबूती के लिए वेट मैनेजमेंट जरूरी फैक्टर साबित हो सकता है। इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स को रेगुलरली फॉलो कीजिए और हार्ट रिलेटेड डिजीज से दूर रहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।