A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक बार ब्रेस्ट कैंसर ठीक हो जाए तो क्या दोबारा हो सकता है? जानिए ये कहां हो सकता है और इसके प्रकार क्या हैं?

एक बार ब्रेस्ट कैंसर ठीक हो जाए तो क्या दोबारा हो सकता है? जानिए ये कहां हो सकता है और इसके प्रकार क्या हैं?

Breast Cancer Recurrence: कैंसर बेहद खतरनाक बीमारी है। कैंसर का समय पर इलाज न किया जाए तो ये जानलेवा बन जाता है। एक बार कैंसर होने पर दोबारा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। आइये जानते हैं क्या ब्रेस्ट कैंसर ठीक होने पर दोबारा हो सकता है।

ब्रेस्ट कैंसर दोबारा होने का खतरा- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK ब्रेस्ट कैंसर दोबारा होने का खतरा

पिछले कुछ सालों में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत समेत दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ हैं। हालांकि अच्छी खबर ये है कि कैंसर के मामले बढ़ने के साथ ही कैंसर से मरने वालों की संख्या में तेजी से कमी आई है। इसका कारण लोगों में जागरुकता और बेहतर इलाज को माना जा रहा है। कैंसर का समय से इलाज करवा लिया जाए तो इसे फैलने से रोका जा सकता है। हालांकि एक बार किसी के शरीर में कैंसर सेल्स पैदा हो जाएं तो उनके दोबारा बढ़ने की संभावनाएं भी रहती हैं। आपने कई केसेज में ऐसा देखा होगा कि एक बार कैंसर ठीक होने के बाद लोगों को दोबारा कैंसर हो गया। ऐसे में जानते हैं कि क्या एक बार ब्रेस्ट कैंसर ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है और क्या ये शरीर के दूसरे हिस्से में हो सकता है या जहां पहले कैंसर हुआ था वहीं दोबारा कैंसर हो सकता है?

दोबारा कैंसर होने का खतरा

डॉक्टर्स की मानें तो ब्रेस्ट कैंसर दोबारा होने का खतरा यानि ब्रेस्ट कैंसर रिकरेंस हो सकता है। इलाज के बाद ये वापस आ सकता है। कई महीनों और सालों के बाद भी इसका खतरा बना रहता है। इसके लिए डॉक्टर कैंसर के मरीज को लगातार स्क्रीनिंग और टेस्ट करवाते रहने की सलाह देते हैं। कैंसर कहां होता है और इसका टाइप क्या है ये अलग-अलग केस पर निर्भर करता है।

लोकल (Local)- लोकल का मतलब होता है आपको उसी ब्रेस्ट यानि चेस्ट में दोबारा कैंसर पनपना। इसमें सेम ट्यूमर में कैंसर सेल्स फिर से पनपने लगती हैं। 

रीजनल (Regional)- इसमें कैंसर पहले वाली जगह यानि पहले ट्यूमर के आसपास पनपता है। ये लम्फ नोड जो आपकी बगल में होता है वहां पनप सकता है और कॉलर बोन के आसपास के एरिया में भी हो सकता है।

डिस्टेंट (Distant)- इसमें ब्रेस्ट कैंसर अपने ऑरिजनल ट्यूमर से लंग्स, हड्डियों, दिमाग या शरीर के किसी दूसरे हिस्से में पहुंच सकता है। ये मेटास्टेटिक कैंसर है जिसे अक्सर स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर कहा जाता है।

अगर इलाज के बाद एक ब्रेस्ट में कैंसर ठीक हो जाता है लेकिन आपके दूसरे अनट्रीट ब्रेस्ट में कैंसर हो जाता है तो ट्यूमर को नया कैंसर माना जाता है। इसे कैंसर का रिकरेंस नहीं माना जाएगा। इसे नए कैंसर की तरह ही ट्रीट किया जाता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Health News