लाल-हरी और काली-पीली, कौन सी किशमिश है गुणों की खान, जान लें फायदे
किशमिश चाहे किसी भी रंग की हो, सेहत के लिए किसी 'सुपरफूड' से कम नहीं है। लेकिन अगर हम बारीकियों में जाएं, तो इनके रंग के साथ-साथ इनके गुणों में भी थोड़ा अंतर होता है। चलिए जानते हैं कौन सी है सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद।
किशमिश सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे स्वस्थ के लिए बेहद जरूरी हैं। इसलिए डॉक्टर्स इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। किशमिश कई प्रकार की होती हैं, इसमें काली किशमिश, हरी किशमिश , लाल किशमिश और पीली किशमिश शामिल है। वैसे तो सभी तरह की किशमिश का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि इनमें से सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन सी किशमिश है।
लाल किशमिश के फायदे
1. आयरन की कमी को दूर करे
लाल किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या दूर होती है।
2. पाचन तंत्र के लिए रामबाण
इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करती है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है।
3. हड्डियों की मजबूती
लाल किशमिश में कैल्शियम और बोरॉन जैसे पोषक तत्व होते हैं। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। बोरॉन हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे जोड़ों के दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है।
हरी किशमिश के फायदे
आंखों की रोशनी
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन A आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह मोतियाबिंद और उम्र के साथ कमजोर होती रोशनी को रोकने में सहायक है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
इसमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करने और रक्त वाहिकाओं के तनाव को कम करने में मदद करती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
काली किशमिश के फायदे
बालों को झड़ने से रोके और चमक बढ़ाए
इसमें मौजूद विटामिन C और आयरन बालों के रोम को पोषण देते हैं। यह स्कैल्प में रक्त संचार को बढ़ाकर बालों को असमय सफेद होने से रोकता है और उन्हें मजबूत बनाता है।
त्वचा में निखार और डिटॉक्स
यह खून को साफ करने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है और कील-मुंहासे कम होते हैं।
पीली किशमिश के फायदे
इंस्टेंट एनर्जी
इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है, जो बिना कोलेस्ट्रॉल बढ़ाए शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। एथलीट्स और जिम जाने वालों के लिए यह एक बेहतरीन स्नैक है।
हृदय स्वास्थ्य
यह पोटैशियम का अच्छा स्रोत है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही, इसके एंटीऑक्सीडेंट्स धमनियों में सूजन को कम करते हैं।
असली "गुणों की खान" कौन?
अगर गुणों की खान की बात की जाए तो, तो काली किशमिश सबसे ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन की मात्रा अन्य के मुकाबले थोड़ी अधिक होती है।
इस बात का रखें ध्यान
किशमिश को हमेशा भिगोकर खाएं। इससे उसकी तासीर ठंडी हो जाती है और शरीर इसके पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से सोख पाता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है
| ये भी पढ़ें: |
| अमृत समान है यह फल, बीमारियों से बचाने में है कारगर, जानें इसके कई फायदे |
| पानी को बनाएं अमृत, इन चीजों को मिलाकर पीने से शरीर को मिलेंगे कई फायदे, बन जाएगा Alkaline Water |
