Uric Acid: आज कल के समय में लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते जिस कारण उम्र के पहले ही हमें बीमारियां पकड़ लेती है। वहीं खराब खानपान के कारण यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है। इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति को जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सही समय में यूरिक एसिड का इलाज न करवाने से आपके किडनी और लिवर काम करना बंद कर सकते है। इसके अलावा हार्ट अटैक जैसी समस्याएं भी हो सकती है। चालिए जानते हैं यूरिक एसिड के मरीज को इन फलों का सेवन करना चाहिए।
संतरा, नींबू, मौसमी
यूरिक एसिड में संतरा, नींबू, मौसमी जैसे फलों को खाया जा सकता है। इन फलों का सेवन करने से शरीर में जोड़ों का दर्द कम होता है। साथ ही सूजन कम होती है।
Image Source : freepikसंतरा
जामुन
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए जामुन का सेवन भी किया जा सकता है। जामुन यूरिक एसिड के साथ-साथ डायबिटीज होने के खतरे को भी कम करता है।
Image Source : freepikजामुन
अंगूर
अंगूर के सेवन से यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। अंगूर एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भपूर होता है, जो आपके लिए फायदेमंद है।
Image Source : freepikअंगूर
केले
यूरिक एसिड में केले का सेवन भी फायदेमंद है। वहीं केले में प्यूरीन होता है, जो यूरिक एसिड की समस्याओं को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है।
Image Source : freepikकेले
केला दिलाता है यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा
केले में थोड़ी मात्रा में प्यूरीन होता है। जिस फूड में पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट स्रोतों की कमी होती है वह आपके कीटोन यौगिकों के स्तर को बढ़ा सकता है और आपके रक्त में यूरिक एसिड की सांद्रता बढ़ा सकता है। ऐसे में केला काफी फायदेमंद होगा क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।
विटामिन सी से भरपूर डाइट लेने वाले पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ गाउट होने की संभावना कम हो सकती है। एक बड़े केले में लगभग 12 मिलीग्राम विटामिन सी होता है और यह प्रति व्यक्ति की दैनिक आवश्यकता का लगभग 13 प्रतिशत और एक महिला का 16 प्रतिशत होता है। इसलिए केला का सेवन करना फायदेमंद होगा। क्योंकि यह यूरिक एसिड के स्तर को काफी कम नहीं करता है बल्कि नॉर्मल रखता है।
World Hepatitis Day 2022: बेहद खतरनाक होता है हेपेटाइटिस, जानिए लक्षण और इलाज
चेरी
यूरिक एसिड में चेरी का सेवन भी किया जा सकता है। यह सूजन और लालिमा को कम करने का गुण रखता है।
Image Source : freepikचेरी
सेब
यूरिक एसिड के मरीज सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब में मौजूद गुण यूरिक एसिड में होने वाली समस्याएं जैसे- सूजन, लालिमा और दर्द को कम करता है।
Image Source : freepikसेब
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें
Latest Health News