A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शुगर के मरीज में इतने प्रतिशत बढ़ जाता है किडनी की बीमारियों का खतरा, जानिए कैसे करें बचाव

शुगर के मरीज में इतने प्रतिशत बढ़ जाता है किडनी की बीमारियों का खतरा, जानिए कैसे करें बचाव

शुगर अपने आप में एक खतरनाक बीमारी तो है ही साथ ही ये शरीर के दूसरे अंगों पर भी बुरा असर डालती है। डायबिटीज का किडनी पर बुरा असर पड़ता है। जानिए इस खतरे से कैसे बचें और डायबिटीज के रोगियों को किन बातों का ख्याल रखना होगा।

डायबिटीज का किडनी पर असर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK डायबिटीज का किडनी पर असर

भारत में पिछले कुछ सालों में किडनी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में किडनी की बीमारी मौत सातवीं सबसे बड़ी वजह बन गई है। किडनी पर हमारी रोज की आदतें और खानपान बुरा असर डालती हैं। इसके अलावा कई बीमारियों में भी किडनी पर असर होने लगता है। खासतौर से डायबिटीज के मरीज में किडनी की बीमारियां का रिस्क काफी बढ़ जाता है। शुगर बढ़ने से किडनी पर खतरा बढ़ता है। एक स्टडी की मानें तो करीब 70% शुगर पेशेंट को किडनी की बीमारी होती है। इसके अलावा स्ट्रेस, एंग्जाइटी और हाई ब्लड प्रेशर भी किडनी की सेहत को प्रभावित करते हैं। जानिए डायबिटीज के मरीज किडनी को बीमार होने से कैसे बचा सकते हैं।

स्वामी रामदेव की मानें तो डाइट से किडनी को काफी डिटॉक्स किया जा सकता है। इसके लिए सीजनल फलों को डाइट में शामिल करें। बाहर का खाना खाने से बचें। ज्यादा नमक भी किडनी पर असर डालता है। रोजाना भरपूर पानी पीएं और स्मोकिंग और एल्कोहल से बचें। किडनी को स्वस्थ बनाना है तो रोजाना कुछ देर वर्कआउट जरूर करें। दवाओं खासतौर से पेनकिलर लेने से बचें।

ये बीमारियां किडनी पर डालती हैं असर

भले ही आपको किडनी की कोई बीमारी न हो, लेकिन शरीर में होने वाली कई बीमारियां किडनी को भी प्रभावित करने लगती हैं। जिसमें ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड शुगर लेवल और बढ़ता हुआ वजन किडनी को बुरी तरह से प्रभावित करने वाली बीमारियां हैं।

किडनी को हेल्दी बनाने के लिए क्या खाएं

  • पानी की मात्रा बढ़ा दें
  • नमक-चीनी कम करें
  • फाइबर ज्यादा लें 
  • नट्स जरूर खाएं
  • साबुत अनाज लें
  • प्रोटीन जरूर लें  
  • पत्थरचट्टा के पत्ते 
  • नमक का इस्तेमाल कम करें

 

किडनी को स्वस्थ बनाने के लिए घरेलू उपाय

किडनी को हेल्दी बनाने के लिए रोजाना गोखरू का पानी पीएं। इसके लिए गोखरू को पानी में उबालकर ठंडा कर लें और दिन में एक बार गोखरु का पानी पीएं। किडनी को सेहतमंद बनाने के लिए रोज सुबह नीम के पत्तों का 1 चम्मच रस पीएं। शाम को पीपल के पत्तों का 1 चम्मच रस पीएं। इससे किडनी की क्षमता में सुधार होगा और बीमारियां दूर रहेंगी।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News