A
Hindi News हेल्थ डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए भुना हुआ चना, काबू में रहेगा कोलेस्ट्रॉल, इन समस्याओं का खतरा भी हो जाएगा कम

डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए भुना हुआ चना, काबू में रहेगा कोलेस्ट्रॉल, इन समस्याओं का खतरा भी हो जाएगा कम

Roasted Chickpeas: क्या आप जानते हैं कि अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से भुने हुए चने का सेवन करते हैं, तो आपकी सेहत को चौतरफा लाभ मिल सकते हैं...

पोषक तत्वों से भरपूर भुने हुए चने- India TV Hindi Image Source : COOKWITHPARUL/YT/FILE पोषक तत्वों से भरपूर भुने हुए चने

Health Benefits of Roasted Chickpeas: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भुने हुए चने में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। सर्दियों में अक्सर प्रोटीन और फाइबर युक्त भुने हुए चने का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आप भी सुबह नाश्ते में भुने हुए चने का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। आइए भुने हुए चने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

कंट्रोल करे कोलेस्ट्रॉल लेवल

अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो भुने हुए चने को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। भुने हुए चने में मौजूद तत्व आपके दिल की सेहत को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर भुने हुए चने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

भुने हुए चने को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो भी सही मात्रा में और सही तरीके से भुने हुए चने का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। भुने हुए चने खाने से खून की कमी को भी दूर किया जा सकता है। कुल मिलाकर भुने हुए चने आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं सेवन?

सबसे पहले एक कटोरी में भुने हुए चने निकाल लीजिए। इनके टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप बरीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा, हरा लहसुन, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर, नमक, चाट मसाला, धनिया पाउडर, नमक और नींबू का रस भी एड कर सकते हैं। आखिर में बारीक कटे हुए हरे धनिए को मिक्स करके आप टेस्टी और हेल्दी भुने हुए चने का लुत्फ उठा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News