1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लेते हैं एंटीबायोटिक, तो जान लीजिए क्यों हर छठे मरीज पर असर नहीं कर रही ये दवाइयां?

लेते हैं एंटीबायोटिक, तो जान लीजिए क्यों हर छठे मरीज पर असर नहीं कर रही ये दवाइयां?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 16, 2025 05:31 pm IST,  Updated : Oct 16, 2025 05:31 pm IST

Antibiotics Ineffective: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में हर छह में से एक बैक्टीरियल इंफेक्शन पर एंटीबायोटिक दवाइयां असर नहीं कर पाईं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट- India TV Hindi
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट Image Source : FREEPIK

क्या आप भी अपनी मर्जी से एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन कर लेते हैं? अगर हां, तो आपकी ये गलती आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। पहली बात तो ये कि आपको किसी भी दवाई को कंज्यूम करने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए। इसके अलावा एंटीबायोटिक को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में हुए खुलासे के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट में दी गई चेतावनी

डब्लूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में दुनिया भर में हर 6 में से एक बैक्टीरियल इंफेक्शन में एंटीबायोटिक ट्रीटमेंट का असर नहीं हुआ। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस रिपोर्ट में बताया गया है कि जो बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट और ब्लड फ्लो में इंफेक्शन पैदा करते हैं, उनके अंदर एंटीबायोटिक प्रतिरोध यानी रेजिस्टेंस सबसे ज्यादा देखा गया है।

गौर करने वाली बात

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और यूरो-जेनिटल गोनोरिया इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया में रेजिस्टेंस रेट कम देखा गया। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की इस रिपोर्ट को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स ने भी कहा है कि अगर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में ये समस्या गंभीर रूप ले सकती है। अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको बार-बार एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करने से बचना चाहिए।

क्यों बेअसर हो रही हैं एंटीबायोटिक दवाइयां?

दरअसल, बार-बार एंटीबायोटिक दवाइयां लेने के कारण बैक्टीरिया एंटीबायोटिक के प्रति इम्यूनिटी को डेवलप कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वजह से इंफेक्शन की स्थिति में एंटीबायोटिक दवाइयां काम करना बंद कर सकती हैं। अगर एंटीबायोटिक दवाइयां बेअसर होने लगेंगी, तो न केवल पेशेंट को ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ेगा बल्कि उसके ट्रीटमेंट का खर्च भी बढ़ जाएगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।