1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किडनी खराब होने पर शरीर में दिखाई दे सकते हैं मामूली से लगने वाले ये लक्षण

किडनी खराब होने पर शरीर में दिखाई दे सकते हैं मामूली से लगने वाले ये लक्षण

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 11, 2025 11:47 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 11:47 pm IST

Damaged Kidneys Symptoms: कहीं आप भी कुछ ऐसे लक्षणों को बार-बार मामूली समझकर नजरअंदाज तो नहीं कर रहे हैं, जो किडनी के खराब होने की तरफ इशारा कर सकते हैं।

किडनी से जुड़ी बीमारियां- India TV Hindi
किडनी से जुड़ी बीमारियां Image Source : FREEPIK

कभी-कभी शरीर में दिखाई देने वाले लक्षण बार-बार सेहत से जुड़ी किसी गंभीर समस्या के बारे में बताने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर लोग अपनी बॉडी में दिखाई देने वाले बीमारी के लक्षणों को मामूली समझने की गलती कर बैठते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे जो दिखने में भले ही साधारण लगते हों लेकिन किडनी में हो रही खराबी का संकेत हो सकते हैं।

थकान और कमजोरी

जरूरी नहीं है कि सिर्फ आराम की कमी के कारण ही थकान और कमजोरी महसूस हो। अगर आपको हर समय एनर्जी की कमी महसूस हो रही है, तो हो सकता है कि आपकी किडनी खराब हो रही हो। किडनी खराब होने पर आपके पैरों में या फिर चेहरे में भी सूजन हो सकती है। भूख न लगना, इस तरह का लक्षण भी किडनी के खराब होने की तरफ इशारा कर सकता है।

पेशाब में दिखाई देने वाले लक्षण

किडनी खराब होने पर पेशाब की आदतों में भी बदलाव देखा जा सकता है। बार-बार पेशाब आना किडनी से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा झागदार पेशाब, आपको इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। मतली जैसा मामूली सा लगने वाला लक्षण भी किडनी के खराब होने की तरफ इशारा कर सकता है।

गौर करने वाले लक्षण

जरूरी नहीं है कि मौसम बदलने की वजह से ही आपको खुजली वाली सूखी त्वचा की समस्या का सामना करना पड़े, इस तरह का लक्षण किडनी के खराब होने का संकेत हो सकता है। किडनी खराब होने पर पेशेंट को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं, तो आपको बिना देरी किए तुरंत अपना चेकअप करवा लेना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।