A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सद्गुरु इस दाल को मानते हैं प्रोटीन का सबसे बेहतरीन सोर्स, जान लें इसे खाने के फायदे

सद्गुरु इस दाल को मानते हैं प्रोटीन का सबसे बेहतरीन सोर्स, जान लें इसे खाने के फायदे

सद्गुरु अक्सर हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट के बारे में लोगों से जानकारियां शेयर करते रहते हैं। सद्गुरु का मानना है प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में उन्होंने एक ऐसी दाल के बारे में बताया है जिसे प्रोटीन का सबसे बेहतरीन सोर्स माना जाता है।

सद्गुरु इस दाल को मानते हैं प्रोटीन का सबसे बेहतरीन सोर्स- India TV Hindi
Image Source : ISHA FOUNDATION/FREEPIK सद्गुरु इस दाल को मानते हैं प्रोटीन का सबसे बेहतरीन सोर्स

दाल को हमेशा से ही प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना गया है। दाल सेहत के लिए फायदेमंद भी मानी जाती है। ऐसे में अमुमन हर घर में रोजाना दाल बनता है। दाल शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने में मददगार है। आप तौर पर घरों में अरहर, चना, मसूर या फिर मूंग की दाल बनाई जाती है। लेकिन सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने एक ऐसी दाल के बारे में बताया है जिसे प्रोटीन का सबसे बेहतरीन सोर्स माना जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये दाल कौन सी है। तो आपको बता दें कि सद्गुरु ने जिस दाल के बारे में बताया है वो है कुलथी की दाल। चलिए जानते हैं कुलथी की दाल काने से क्या क्या फायदे मिलते हैं। 

1. प्रोटीन का पावरहाउस
कुलथी की दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से यह मांसपेशियों की मरम्मत और शरीर की ताकत बढ़ाने में मदद करती है। पुराने समय में घोड़ों को एनर्जेटिक रखने के लिए यही दाल खिलाई जाती थी, जिससे इसका नाम 'हॉर्स ग्राम' पड़ा।

2. किडनी की पथरी में रामबाण
आयुर्वेद का मानना है कि कुलथी की दाल किडनी की पथरी को तोड़ने और उसे बाहर निकालने में बहुत प्रभावी है। इसमें मौजूद मूत्रवर्धक गुण शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

3. वजन घटाने में सहायक
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो यह दाल आपको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत होती है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है और मेटाबॉलिज्म को तेज करती है।

4. सर्दी-खांसी से राहत
इस दाल की तासीर गर्म होती है। सर्दियों के दिनों में इसका सूप पीने से शरीर के अंदर की गर्मी बनी रहती है और यह कफ को कम करने में मदद करती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News