1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Sadhguru ने बताया कब्ज से छुटकारा कैसे पाएं, जग्गी वासुदेव के ये आसान उपाय दिलाएंगे छुटकारा

Sadhguru ने बताया कब्ज से छुटकारा कैसे पाएं, जग्गी वासुदेव के ये आसान उपाय दिलाएंगे छुटकारा

सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कब्ज को न केवल शारीरिक परेशानी, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बाधक माना है। उनके अनुसार, अगर आपका पेट साफ नहीं है, तो आपका मन कभी भी शांत नहीं रह सकता। ऐसे में यहां जानें कब्ज से छुटकारा पाने के उनके उपाय।

Sadhguru ने बताया कब्ज से छुटकारा कैसे पाएं - India TV Hindi
Image Source : ISHA FOUNDATION/MAGNIFIC Sadhguru ने बताया कब्ज से छुटकारा कैसे पाएं

हमारे खान-पान का सीधा असर स्वास्थ्य पर देखने को मिलता है। आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल खराब हो चुकी है। इसके अलावा बहुत ज्यादा ऑयली फूड्स का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। पेट से जुड़ी समस्याओं में सबसे कॉमन है कब्ज होना। इन दिनों कब्ज एक आम समस्या बन चुकी है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। कब्ज एक ऐसी समस्या है जिसमें पेट हर वक्त भारी भारी लगता है, मल त्याग में दिक्कत होती है। इसके साथ ही पेट में ऐंठन, समय समय पर दर्द भी होता है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन अब इससे छुटकारा पाने के लिए दवाओं की जरूरत नहीं है। दरअसल सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कब्ज से छुटकारा पाने के आसान तरीके के बारे में बताया है। यहां जाने सद्गुरु के आसान उपाय। 

पानी से भरपूर फूड्स का करें सेवन
कब्ज का एक बड़ा कारण पानी से भरपूर फूड्स का सेवन न करना है। ऐसे में सद्गुरु कहते हैं हर किसी को अपनी डाइट में पानी से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप ताजे फल या सब्जियां खा सकते हैं। सब्जियों में 70 प्रतिशत से अधिक पानी की मात्रा मौजूद होती है, वहीं फलों में ये मात्रा और अधिक बढ़कर 90 प्रतिशत हो जाती है।

मील्स के बीच रखें गैप
आपने देखा होगा कुछ लोग समय समय पर कुछ न कुछ खाते रहते हैं। अगर आपकी भी ये आदत है तो संभल जाएं क्योंकि ये कब्ज का कारण बन सकता है। इसलिए सद्गुरु कहते हैं कि मील्स के बीच में हमेशा गैप रखना चाहिए। हर वक्त खाने की आदत को बदलें। 

भोजन की शुरुआत घी के साथ करें
घी एक लुब्रिकेंट की तरह कीम करता है। ये नली को मुलायम बनाता है। इसलिए भोजन की शुरुआत घी के सेवन के साथ करें। इससे खाने का रास्ता आसान बनता है। ऐसा करने से आपके मलाशय में खाना चिपकेगा नहीं और पेट साफ करने में आसानी होगी। 

Latest Health News