A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. भारी पड़ सकता है सेकंड हैंड कपड़े पहनना, देखिए इस शख्स का क्या हाल हो गया

भारी पड़ सकता है सेकंड हैंड कपड़े पहनना, देखिए इस शख्स का क्या हाल हो गया

क्या आप भी सस्ते के चक्कर में किसी भी मार्केट से सेकंड हैंड कपड़े खरीद लाते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

सेकंड हैंड कपड़े पहनने के नुकसान- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL सेकंड हैंड कपड़े पहनने के नुकसान

भारत में अक्सर पैरेंट्स छोटे भाई-बहन को बड़े भाई-बहन के कपड़े पहना दिया करते हैं। बड़े होकर भी लोग कम पैसे खर्च करने के चक्कर में सेकंड हैंड कपड़े खरीद लेते हैं। इसके अलावा किसी शादी में या फिर ईवेंट में भी लोग पैसे बचाने के लिए सेकंड हैंड कपड़े पहन ही लेते हैं। अगर आप भी सेकंड हैंड कपड़े पहनते हैं, तो आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि सेकंड हैंड कपड़े पहनने की वजह से एक शख्स का क्या हाल हो गया...

सेकंड हैंड कपड़े पहनकर पछताया शख्स

हाल ही में सोशल मीडिया पर इस शख्स के बारे में खूब चर्चा हो रही है, जिसने सेकंड हैंड स्टोर से कपड़े खरीदकर पहने। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेकंड हैंड कपड़े पहनने की वजह से शख्स को वायरल स्किन इंफेक्शन हो गया। एक वायरल वीडियो में इस शख्स ने बताया कि सेकंड हैंड कपड़े पहनने से उसे मोलस्कम कॉन्टैगिओसम, एक तरह का वायरल स्किन इंफेक्शन हो गया।

खतरनाक स्किन इंफेक्शन

इस स्किन इंफेक्शन की वजह से त्वचा पर छोटे और उभरे हुए दाने निकल आते हैं। इस इंफेक्शन की वजह से आपके चेहरे की खूबसूरती बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समस्या को ठीक होने में 6 महीने से 2 साल तक का समय लग सकता है। अगर आप इस इंफेक्शन की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको सेकंड हैंड कपड़े पहनना बंद कर देना चाहिए।

सेकंड हैंड कपड़े पहनने के साइड इफेक्ट्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सेकंड हैंड कपड़े पहनने से बैक्टीरिया, फंगस, पैरासिटिक और वायरल इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा सेकंड हैंड कपड़े पहनने की वजह से त्वचा को इरिटेशन, रेडनेस और खुजली जैसी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी त्वचा की सेहत को बिगड़ने से बचाना चाहते हैं, तो आपको सेकंड हैंड कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News