A
Hindi News हेल्थ रात में बार-बार टूटती रहती है नींद, कहीं इस गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं?

रात में बार-बार टूटती रहती है नींद, कहीं इस गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं?

Interrupted Sleep Sign Of Serious Disease: क्या आप भी रात में चैन की नींद नहीं सो पाते हैं और आपकी नींद रात भर टूटती रहती है? अगर हां, तो ये लक्षण स्लीप एपनिया जैसी गंभीर बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है।

स्लीप एपनिया- India TV Hindi Image Source : FREEPIK स्लीप एपनिया

क्या आपकी नींद भी रात में कई बार टूटती है? आपको इस लक्षण को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बार-बार नींद का टूटना, एक गंभीर बीमारी का संकेत साबित हो सकता है। इस डिसऑर्डर का नाम स्लीप एपनिया है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्लीप एपनिया एक नींद से जुड़ा विकार है। आपको बता दें कि स्लीप एपनिया के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करना बेहद जरूरी है।

नींद का रात भर टूटना- बार-बार नींद का टूटना यानी रात में कई बार जागना, मामूली सा लगने वाला ये लक्षण स्लीप एपनिया की तरफ इशारा कर सकता है। क्या आप जानते हैं कि रात में सोते समय अचानक से सांस रुकना या फिर घुटन महसूस होना, आपको इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

स्लीप एपनिया के लक्षण- क्या आप सोते समय जोर से और लगातार खर्राटे लेते हैं? अगर हां, तो आपको तुरंत अपना चेकअप करवा लेना चाहिए। रात में अक्सर नींद पूरी न होने की वजह से चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है। ये लक्षण भी स्लीप एपनिया का संकेत साबित हो सकता है। स्लीप एपनिया से जूझ रहे मरीजों को दिन में भी काफी नींद आती है। दिन भर झपकी आते रहना, ये लक्षण भी स्लीप एपनिया की तरफ इशारा कर सकता है।

गौर करने वाली बात- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्लीप एपनिया के लक्षणों में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, थकान महसूस होना, सिरदर्द, मुंह सूखना या गले में दर्द होना, इस तरह के लक्षण भी शामिल हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं, आपको अपनी जांच करवाने में बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News