दादी-नानी के जमाने से अखरोट को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अखरोट आपकी सेहत के लिए तभी फायदेमंद साबित हो सकता है, जब आप सही मात्रा में और सही तरीके से इस ड्राई फ्रूट का सेवन करते हैं। ज्यादा मात्रा में अखरोट खाने की वजह से आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आपको एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए...
कितने अखरोट खाना फायदेमंद- एक दिन में लगभग 30 ग्राम से 60 ग्राम अखरोट का सेवन किया जा सकता है। 30 ग्राम से 60 ग्राम का मतलब है हर रोज 2 से 6 अखरोट खाने से आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे ज्यादा अखरोट खाने से न केवल आपकी सेहत बल्कि आपकी त्वचा भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।
कैसे करना चाहिए सेवन- पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट को खाने के सबसे अच्छे तरीके की बात की जाए, तो इस ड्राई फ्रूट को रात भर पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए। इस तरीके से अखरोट खाने से डाइजेशन काफी आसान हो जाता है। इसके अलावा ध्यान रहे कि अगर आपका पाचन तंत्र यानी डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर है, तो आपको 1-2 अखरोट को ही अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाना चाहिए।
मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे- अखरोट को दिमाग के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए भी इस ड्राई फ्रूट का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी अखरोट खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर आप ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो भी इस ड्राई फ्रूट को कंज्यूम कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।