A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाना खाने के बाद फूल जाता है पेट, किन छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करने से, दूर हो सकती है ब्लोटिंग की समस्या

खाना खाने के बाद फूल जाता है पेट, किन छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करने से, दूर हो सकती है ब्लोटिंग की समस्या

How to get rid of bloating: क्या आपको भी अक्सर पेट फूलने यानी ब्लोटिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।

ब्लोटिंग का इलाज- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK ब्लोटिंग का इलाज

कभी-कभी सेहत से जुड़ी समस्याएं इसलिए भी पैदा हो सकती हैं क्योंकि आप जाने-अनजाने में उन समस्याओं को आमंत्रित कर रहे होते हैं। खाने से पहले, खाने के दौरान और खाने के बाद कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो न करने की वजह से ब्लोटिंग की समस्या पैदा हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से पूट फूलने की समस्या को पैदा होने से रोका जा सकता है। ये छोटी-छोटी टिप्स आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

खाने से पहले गौर करने वाली बात- अगर आप ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या से बचना चाहते हैं, तो खाना खाने से पहले आपको सलाद जरूर खाना चाहिए। खाना खाने से लगभग 15-20 मिनट पहले कम मात्रा में ताजा सलाद खाएं। अगर आपको अक्सर ब्लोटिंग की समस्या रहती है, तो आपको लाइट भोजन करना चाहिए। गैस बढ़ाने वाली खाने की चीजों को डाइट प्लान में शामिल करने की गलती न करें।

खाते समय किन बातों का रखना चाहिए ख्याल- जल्दबाजी में खाने की आदत गट हेल्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। यही वजह है कि धीरे-धीरे खाने की सलाह दी जाती है। हर निवाले को अच्छी तरह से चबाकर खाना चाहिए। एक बार में भर पेट खाना खाने से बचना चाहिए यानी आप थोड़ी-थोड़ी देर में थोड़ी-थोड़ी क्वॉन्टिटी में खाना खा सकते हैं। खाने के साथ दही और छाछ जैसे प्रोबायोटिक्स को भी डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

खाने के बाद क्या करना चाहिए- क्या आप खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं? अगर हां, तो आपकी ये आदत पेट से जुड़ी समस्याओं को आमंत्रित करने का काम कर सकती है। खाना खाने के बाद कम से कम 10-15 मिनट टहलना चाहिए। इसके अलावा ब्लोटिंग की समस्या पैदा न हो इसके लिए आपको खाने के बाद सौंफ जरूर चबानी चाहिए। सौंफ की जगह पुदीने का सेवन करने से भी पेट फूलने की समस्या को पैदा होने से रोका जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News