1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शुगर से लेकर गठिया तक, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में कारगर हरे रंग की औषधि, रोज करें सेवन

शुगर से लेकर गठिया तक, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में कारगर हरे रंग की औषधि, रोज करें सेवन

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 26, 2026 11:27 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 11:27 pm IST

Health Benefits of Amla: आयुर्वेद के मुताबिक औषधीय गुणों से भरपूर आंवला आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे...

सेहत के लिए फायदेमंद जड़ीबूटी- India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद जड़ीबूटी Image Source : CHOTI SI RASOI/YT/FREEPIK

रोज एक से दो आंवला खाना या फिर आंवले का जूस पीना, सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव के लिए आंवला खाने की सलाह दी जाती है। कुछ गंभीर और जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भी आंवला खाने के लिए कहा जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि इस हरे रंग की जड़ी बूटी को डाइट प्लान में शामिल करने से आपके शरीर पर और आपकी सेहत पर क्या-क्या पॉजिटिव असर पड़ सकता है।

जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यही वजह है कि जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आंवला का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा विटामिन ए और विटामिन सी रिच आंवला आंखों की सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। बॉडी की डिटॉक्सिफिकेशन के लिए भी आंवला को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

बूस्ट करे इम्यूनिटी- क्या आप कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आंवला खाना शुरू कर सकते हैं। आंवला में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। यही वजह है कि आंवला का सेवन करने से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लिमिट में रहकर ही आंवला कंज्यूम करना चाहिए।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आंवला का सेवन करने की सलाह दी जाती है यानी आंवला में मौजूद तमाम पोषक तत्व दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो भी आंवला को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।