A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. स्ट्रेस ने किया नाक में दम, तो आज से ही अपनाएं 4 A's रूल, तनाव को मैनेज करने का जबरदस्त तरीका

स्ट्रेस ने किया नाक में दम, तो आज से ही अपनाएं 4 A's रूल, तनाव को मैनेज करने का जबरदस्त तरीका

4 A's of Stress Management: क्या आप भी बढ़ते हुए तनाव पर काबू पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको 4 A's रूल के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

तनाव को मैनेज करने का तरीका- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK तनाव को मैनेज करने का तरीका

भागदौड़ भरी जिंदगी में लगभग हर किसी को किसी न किसी बात का स्ट्रेस है। अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो इस स्ट्रेस को मैनेज करना बेहद जरूरी है वरना आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं। क्या आप स्ट्रेस मैनेजमेंट के 4 A's के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 4 A's रूल तनाव को काफी हद तक कम करने में कारगर साबित हो सकता है। आइए 4 A's रूल के बारे में जानते हैं।

टालना यानी अवॉइड करना- जबरदस्ती का तनाव लेने से बचिए। कुछ तनाव से न यानी नो कहकर बचा जा सकता है। जिन लोगों से या फिर जिन चीजों से तनाव महसूस होता है, आप उनसे दूरी बना सकते हैं। कुल मिलाकर आपके जीवन में कुछ ऐसी चीजें, लोग या फिर फैक्टर्स जरूर होंगे, जिनसे दूरी बनाकर आप तनाव को कम कर सकते हैं, बस आपको इस तरह के फैक्टर्स को अवॉइड करने की कोशिश करनी है।

बदलना यानी ऑल्टर करना- थोड़े बहुत बदलाव करके तनाव को कम किया जा सकता है। मन में जो चल रहा हो, उसके बारे में बातचीत करके तनाव को थोड़ा कम किया जा सकता है। टाइम मैनेजमेंट करके भी स्ट्रेस को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। अगर किसी की कोई बात बुरी लग रही हो, तो आप उनसे प्यार से बात कर उनके बर्ताव को बदलने के लिए कह सकते हैं।

स्वीकार यानी एक्सेप्ट करना- जिन चीजों को या फिर परिस्थितियों को बदला नहीं जा सकता है, उन्हें स्वीकार कर लेना बेहतर है वरना आपका तनाव सोच-सोचकर बढ़ता जाएगा। अपने दोस्तों से या फिर परिवार के सदस्यों से बातचीत करके भी तनाव को कम किया जा सकता है। करीबियों से बातचीत करना स्ट्रेस को मैनेज करने का अच्छा तरीका साबित हो सकता है।

अनुकूल यानी अडैप्ट करना- दूसरों से बहुत ज्यादा एक्सपेक्ट मत कीजिए वरना आपका स्ट्रेस बढ़ता ही जाएगा। अगर आप वाकई में स्ट्रेस मैनेज कर अपनी मेंटल हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको पॉजिटिव अप्रोच को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News