1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह खाली पेट पिएं इलायची का पानी, जानिए बनाने का तरीका, सेहत को मिलेंगे कमाल के फायदे

सुबह-सुबह खाली पेट पिएं इलायची का पानी, जानिए बनाने का तरीका, सेहत को मिलेंगे कमाल के फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 10, 2026 06:30 am IST,  Updated : Apr 10, 2026 06:30 am IST

Cardamom water health benefits: इलायची का पानी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए इस ड्रिंक को बनाने के तरीके और कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में जानते हैं।

इलायची का पानी- India TV Hindi
इलायची का पानी Image Source : BOLDSKY/YT

इलायची का पानी आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। इलायची और इलायची के पानी में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है, जो आपकी सेहत को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकती है। सुबह-सुबह खाली पेट इलायची का पानी पीना शुरू कर दीजिए और आपको महज कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आइए इलायची के पानी की रेसिपी जानने से पहले इसका सेवन करने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इलायची का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इलायची का पानी पीना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इलायची के पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे- ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए इलायची के पानी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। इलायची का पानी आपके दिल की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो भी इस ड्रिंक को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। बैड ब्रेथ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इलायची के पानी का सेवन किया जा सकता है।

कैसे बनाएं इलायची का पानी- सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी निकाल लीजिए। अब इस पानी में 2 कुटी हुई इलायची डालिए। इसके बाद आपको इस पानी को लगभग 5 से 6 मिनट तक बॉइल करना है। आपका इलायची का पानी तैयार है। आपको इसे ठंडा होने देना है और फिर गिलास में छान लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट इलायची का पानी पिएं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।