1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खस का शरबत पीने से क्या होता है, गर्मियों में रोज पिएं, सेहत को मिल सकते हैं जबरदस्त फायदे

खस का शरबत पीने से क्या होता है, गर्मियों में रोज पिएं, सेहत को मिल सकते हैं जबरदस्त फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 09, 2026 07:08 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 07:08 pm IST

Khus sharbat health benefits: क्या आपने कभी खस का शरबत पिया है? आइए पोषक तत्वों से भरपूर खस का शरबत पीने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

खस का शरबत- India TV Hindi
खस का शरबत Image Source : FREEPIK

गर्मियों के मौसम में कई लोग खस का शरबत पीना पसंद करते हैं। ठंडा-ठंडा खस का शरबत टेस्ट में जितना ज्यादा बढ़िया लगता है, आपकी सेहत के लिए भी उतना ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खस के शरबत में पानी, साइट्रिक एसिड, चीनी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, मैंगनीज और जिंक समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है, जो आपकी सेहत को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकती है।

गर्मियों के मौसम में फायदेमंद शरबत- खस के शरबत की तासीर ठंडी होती है और यही वजह है कि गर्मियों में खस के शरबत का सेवन करने की सलाह दी जाती है। पोषक तत्वों से भरपूर खस का शरबत शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने में कारगर साबित हो सकता है। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है। डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए भी खस के शरबत को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

गट हेल्थ को मजबूत बनाए- खस का शरबत गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से खस के शरबत को पीते हैं, तो आपको पेट की जलन, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर खस का शरबत इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद- ठंडा-ठंडा खस का शरबत न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। खस का शरबत पीने से नर्वस सिस्टम शांत होता है जिसके कारण तनाव और चिंता कम होती है। क्या आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है? अगर हां, तो ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए खस के शरबत का सेवन किया जा सकता है। खस के शरबत को आंखों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।