क्या आप जानते हैं कि पुराने जमाने से पोषक तत्वों से भरपूर मुनक्के को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है? ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि इस ड्राई फ्रूट का सेवन करने से सिर्फ गट हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से मुनक्के का सेवन करते हैं, तो न केवल आपकी गट हेल्थ को बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधारा जा सकता है।
मुनक्के को कंज्यूम करने का तरीका- सबसे पहले आपको 5 से 6 मुनक्कों को तवे पर हल्का सा भून लेना है। इसके बाद आपको मुनक्कों के अंदर से बीज को निकालकर अलग कर लेना है। आखिर में भुने हुए मुनक्कों के ऊपर थोड़ा सा काला नमक बुरक लीजिए। अगर आप इस तरीके से मुनक्कों का सेवन नहीं करना चाहते हैं, तो कोई बात नहीं, आप मुनक्कों को पानी में भिगोकर और फिर इनके बीजों को निकालकर भी कंज्यूम कर सकते हैं।
पेट के लिए फायदेमंद- अगर आपको अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो आपको मुनक्कों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। कब्ज से जूझ रहे मरीजों को मुनक्कों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी मुनक्कों को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुनक्कों में मौजूद तत्व आपकी हड्डियों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
सेहत के लिए वरदान- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खून की कमी को दूर करने के लिए मुनक्कों को कंज्यूम किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी मुनक्कों को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो मुनक्कों का सेवन करना शुरू कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।