1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सनफ्लॉवर सीड्स है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, जान लें कब और कैसे करें इस्तेमाल?

सनफ्लॉवर सीड्स है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, जान लें कब और कैसे करें इस्तेमाल?

सूरजमुखी के बीज अपने पोषण संबंधी गुणों के कारण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। चलिए जानते हैं इसका सेवन कैसे करें?

सनफ्लॉवर- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH सनफ्लॉवर

सनफ्लावर सीड्स में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। सूरजमुखी का बीज पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और मिनिरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन और मिनिरल्स जैसे विटामिन ई, मैग्नीशियम, सेलेनियम और कॉपर भी पाए जाते हैं।  ये पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लेकर हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने तक, अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चलिए बताते हैं इसके सेवन से किन बीमारियों से दूर रहेंगे साथ ही इसका सेवन कैसे करना चाहिए?

इन बीमारियों में है असरदार:

  • कोलस्ट्राल करे कंट्रोल: सूरजमुखी के बीजों में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड जैसे हेल्दी फैट्स पाए ये हेल्दी फैट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद कारगर हैं जिस वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क कई गुना कम हो जाता है। 

  • एनर्जी करे बूस्ट: सूरजमुखी के बीज में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है इस वजह से ये बीज एनर्जी का एक बेहतरीन सोर्स है। इसके बीज में अच्छी मात्रा में आयरन भी होता है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है और थकान और थकावट से बचाता है। 

  • हड्डियां बनाए मजबूत: सूरजमुखी के बीज में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है इस वजह से आपकी कमजोर हड्डियों में जान आती है और वे मजबूत बनते हैं। यह मिनरल शरीर में कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। 

इन चीज़ों के साथ खाएं

सूरजमुखी के बीज को आप भूनकर खा सकते हैं, ये बेहद हेल्दी माने जाते हैं।  इसके अलावा इन्हें आप चिकन करी, मिक्स वेजिटेबल में डालकर भी खा सकते हैं। साथ ही इन्हें आप सलाद, पास्ता के ऊपर गार्निश कर सकते हैं। सूरजमुखी के बीजों को किसी भी सॉफ्ट डिश जैसे स्क्रैम्बल्ड एग को कुरकुरा बनाने के लिए उसमें डाला जा सकता है। सूरजमुखी के बीज का पाउडर या आटा केक, मफिन और ब्रेड बैटर में भी मिलाया जा सकता है। यह उसकी पौष्टिकता को बढ़ाता है।  सूरजमुखी के बीजों को आप चिवड़ा में डाल सकती हैं, जो नाश्ते के लिए मसालेदार स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प होता है।

Latest Health News