1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कैंसर के खतरे को कम करती हैं ये 5 चीजें, आज से अपनी डाइट में जरूर शामिल करें, एम्स ट्रेंड डॉक्टर ने बताए फायदे

कैंसर के खतरे को कम करती हैं ये 5 चीजें, आज से अपनी डाइट में जरूर शामिल करें, एम्स ट्रेंड डॉक्टर ने बताए फायदे

Food That Lower Cancer Risk: कैंसर के खतरे को कम करना है तो डाइट का बहुत ख्याल रखें। खाने में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर इन फूड को शामिल करें। इससे कैंसर रिस्क को कम किया जा सकता है।

कैंसर से बचने के लिए क्या खाना चाहिए- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK कैंसर से बचने के लिए क्या खाना चाहिए

दुनियाभर में कैंसर के आंकड़े हर रोज बढ़ रहे हैं। युवाओं में कैंसर के बढ़ते मामले परेशान करने वाले हैं। इसके लिए आपको अपनी खराब हो चुकी दिनचर्या में सुधार लाने की सबसे ज्यादा जरूरत है। कैंसर के खतरे को कम करने के लिए कोई एक सुपरफूड नहीं है। आपको अपने खाने में रोजाना कुछ चीजों को शामिल करना पड़ेगा। जिसमें ज्यादा से ज्यादा एंटी इंफ्लेमेटरी गुण वाला भोजन और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है।

एम्स ट्रेंड और कैलिफोर्निया स्थित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि अगर आप कुछ चीजों को डाइट में शामिल कर लेते हैं तो इससे कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। ऐसी 5 चीजें हैं जिन्हें आप अपने रोजाना के खाने की प्लेट में शामिल कर सकते हैं।

कैंसर के खतरे को कम करने वाला भोजन 

पर्पल शकरकंद- रोजाना पर्पल शकरकंद खाना कैंसर के खतरे को कम करता है। शकरकंद में एंथोक्यानिंस एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो सूजन को कम करता है और सेलुलर डैमेज को कम करता है। कई स्टडीज में ये पाया गया है कि इससे कोलन कैंसर सेल्स की ग्रोथ भी कम होती है। 

ब्रोकली स्प्राउट्स- खाने में रोजाना ब्रोकली जरूर शामिल करें। इसमें सल्फोराफेन नामक एक कंपाउंड पाया जाता है जो डिटॉक्स और एंटीऑक्सीडेंट्स को एक्टिवेट करता है। इसलिए ब्रोकली को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

कीवी- विटामिन सी से भरपूर कीवी सेहत के लिए फायदेमंद फल है। कीवी में विटामिन सी के अलावा फाइबर और पॉलीफिनॉल्स पाए जाते हैं। कीवी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो डीएनए प्रोटेक्शन में मदद करते हैं और एंटीऑक्सीडेंट्स को रेगुलेट करते हैं। इससे पाचन में सुधार आता है।

ग्रीन टी- रोजाना ग्रीन टी पीना सेहत के लिए लाभदायक साबित होता है। ग्रीन टी में EGCG हाई होता है और ये ट्यूमर को दबाने का काम करता है। कई रिसर्च में पाया गया है कि ग्रीन टी पीने से कैंसर का खतरा कम होता है।

बीन्स- रोजाना आधा कप बीन्स खाने से 7-8 ग्राम फाइबर मिलता है। एक युवा को रोज 25-38 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे पूरा नहीं कर पाते हैं। जितना ज्यादा फाइबर खाएंगे कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा उतना कम होगा। इसलिए फाइबर से भरपूर चीजों को डाइट का हिस्सा जरू र बनाएं।

 

Latest Health News