1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. प्लेटलेट्स के लिए पंचामृत हैं ये 5 चीजें, डेंगू में तेजी से बढ़ने लगेंगी Platelets

प्लेटलेट्स के लिए पंचामृत हैं ये 5 चीजें, डेंगू में तेजी से बढ़ने लगेंगी Platelets

डेंगू में प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगती हैं। ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटी और खान-पान में बदलाव करके कम हो रही प्लेटलेट्स को बढ़ाया जा सकता है। स्वामी रामदेव ने बताया प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए क्या खाएं।

डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के उपाय- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के उपाय

डेंगू बुखार, मलेरिया और चिकनगुनिया में तेजी से प्लेटलेट्स कम होते हैं। डेंगू में सबसे ज्यादा असर प्लेटलेट्स पर ही होता है। मरीज की प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं। इसीलिए डेंगू में हर दिन मरीज के प्लेटलेट्स पर नजर रखी जाती है। अगर सही समय पर इलाज न मिले तो मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है। हालांकि दवाओं के साथ अच्छी डाइट से प्लेटलेट्स में सुधार किया जा सकता है। आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें हैं जिनसे प्लेटलेट्स बढ़ने लगते हैं। आइये स्वामी रामदेव से जानते हैं कि प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए और कौन सी चीजों से प्लेटलेट्स तेजी बढ़ने लगते हैं।

प्लेटलेट्स बढ़ाने के उपाय

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए लौकी के जूस में शहद मिलाकर पीने से फायदा होता है। आप नाश्ते में अनार और अंजीर खा सकते हैं। इन दोनों चीजों में प्लेटलेट्स में सुधार आता है। इसके अलावा व्हीटग्रास जूस, एलोवेरा जूस, गिलोय का जूस, पपीते के पत्तों का जूस, कीवी और कद्दू के बीज खाने से भी प्लेटलेट्स बढ़ते हैं। आप इन चीजों को सेवन करेंगे तो हफ्तेभर में आपके प्लेटलेट्स बढ़ने लगेंगे। गिलोय की दवा खा सकते हैं या फिर जल्दी असर के लिए ताजा गिलोय का इस्तेमाल करेंगे तो तेजी से फायदा होगा।   

डेंगू में क्या पीना चाहिए?

डेंगू होने पर मरीज को खूब पानी पीना चाहिए। आप रोज एक-दो नारियल पानी पीएं। तुलसी के पत्ते उबालकर उसका पानी पीएं। पपीते के पत्ते का रस बनाकर पीने से फायदा मिलेगा। बुखार उतारने के लिए गिलोय का रस पीएं और उल्टियों को रोकने के लिए अनार का जूस फायदेमंद होता है।

डेंगू में प्लेटलेट बढ़ाने वाले फल

डेंगू के मरीज को कीवी खाने की सलाह दी जाती है। कीवी में विटामिन सी पाया जाता है। जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। कीवी में फाइबर काफी होता है जिससे इसे पचाना आसान होता है। कीवी प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी मदद करता है। रोज 1 अनार खाने या अनार का जूस पीने से भी प्लेटलेट्स और शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने में मदद मिलती है। शरीर में खून और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए अनार फायदेमंद माना जाता है। कच्चा और पका पपीता भी प्लेटलेट्स बढ़ाता है। इसके अलावा सेब, संतरा और अमरूद जैसे फल खाने से प्लेटलेट्स बढ़ने लगते हैं। 

 

 

Latest Health News