डायबिटीज एक ऐसी बीमारी हो गई है जिसके मरीजों की तादाद दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं डायबिटीज जेनेटिक हो सकती है वैसे इसकी एक बड़ी वजह बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान भी है। डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता हैं। डायबिटीज रोगियों को कई चीजें खाने की मनाही होती है। डायबिटीज मरीजों को फाइबर रिच फूड खाना चाहिए। हम आपको कुछ ऐसे ही फाइबर फूड्स के बारे में बताएंगे जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
Image Source : freepikडायबिटीज
दालें
दालें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। दालों में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट का 40 पर्सेंट फाइबर ही होता है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।
Image Source : freepik
दालें
अमरूद
अमरूद फाइबर से भरपूर होता है। डायबिटीज के मरीजों को आमतौर पर कब्ज की शिकायत रहती है, ऐसे में अमरूद खाना फायदेमंद होता है।
Image Source : freepikअमरूद
मेथी
मेथी में भी फाइबर पाया जाता हैं। ये डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। रात को सोने से पहले या सुबह जल्दी मेथी के बीज का पानी पीने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
Image Source : freepikमेथी
ओट्स
ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर इनटेक के लिए ओट्स बेहतर विकल्प है। डायबिटीज के मरीज ओट्स को नाश्ते में खा सकते हैं।
Image Source : freepikओट्स
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
ये भी पढ़िए
Latest Health News