1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन तीन चीजों में होता है बहुत ज़्यादा विटामिन सी, डॉक्टर ने दी डाइट में शामिल करने की सलाह

इन तीन चीजों में होता है बहुत ज़्यादा विटामिन सी, डॉक्टर ने दी डाइट में शामिल करने की सलाह

आमतौर पर लोग विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए नींबू का सेवन करते हैं, लेकिन इनके अलावा भी कई खाद्य पदार्थ विटामिन C से भरपूर होते हैं। डॉक्टर ने ऐसे ही तीन फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी है, ताकि शरीर को जरूरी पोषण मिल सके

विटामिन C से भरपूर फूड्स- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH विटामिन C से भरपूर फूड्स

विटामिन C शरीर को स्वस्थ रखने, इम्यूनिटी को सपोर्ट करने और त्वचा की सेहत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। आमतौर पर जब भी विटामिन C की बात आती है, तो सबसे पहले नींबू का ख्याल आता है। लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में यह जरूरी पोषक तत्व पाया जाता है। साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक और एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर बिमल छाजेर ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि डाइट में विटामिन C शामिल करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे तीन चीजें और इन्हें खाने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं।

इन तीनों चीजों में होता है बहुत ज़्यादा विटामिन सी 

  • सी बकथॉर्न: सी बकथॉर्न नारंगी फल के रूप में जाना जाता है इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। डॉक्टर कहते हैं कि सौ ग्राम सी बकथॉर्न में लगभग 200 मिलीग्राम से 900 मिलीग्राम विटामिन C पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन E, कैरोटीनॉयड और फ्लेवोनोइड भी पाए जाते हैं। आप इसका सेवन जूस के रूप में कर सकते हैं।

  • आंवला: जब भी बात विटामिन सी की आए तो आंवले का नाम सबसे पहले आता है। 100 ग्राम ताजे आंवले में लगभग 470 से 600 मिलीग्राम विटामिन C पाया जाता है। वहीं, आंवले में संतरे की तुलना में लगभग 10 से 20 गुना अधिक विटामिन C होता है। साथ ही इसमें पोलीफिनोल्स भी पाया जाता है। आप इसका सेवन, जूस के रूप में कर सकते हैं।

  • संतरा: 100 ग्राम संतरा में लगभग आपको 50 मिलीग्राम विटामिन C पाया जाता है। हालांकि, इसमें आंवला से कम विटामिन सी पाया जाता है।लेकिन अच्छी बता यह है कि आप संतरे का सेवन आसानी से कर सकते हैं जबकि आप आंवला नहीं खा सकते हैं। 

विटामिन सी की कमी कैसे होगी पूरी?

अगर आप एक दिन में दो संतरा और एक आंवला खाते हैं तो एक दिन के विटामिन सी की मात्रा पूरी हो सकती है। इन दोनों को मिलाकर आपके शरीर को लगभग 400 मिलीग्राम या उससे अधिक विटामिन सी प्राप्त होता है, जो आपकी पूरे दिन की जरूरत को आसानी से पूरा कर देता है

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News