A
Hindi News हेल्थ Vitamin B12 का पावरहाउस है ये पीली चीज, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें सेवन का सही तरीका और क्या है इसके फायदे

Vitamin B12 का पावरहाउस है ये पीली चीज, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें सेवन का सही तरीका और क्या है इसके फायदे

न्यूट्रिशनल यीस्ट, जिसे अक्सर 'नूच'भी कहा जाता है, शाकाहारी और वीगन डाइट लेने वालों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इसका स्वाद काफी हद तक पनीर और नट्स जैसा होता है। लेकिन क्या आपको मालूम है विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने में ये कितना कारगर है।

Vitamin B12 का पावरहाउस है ये पीली चीज- India TV Hindi Image Source : FREEPIK Vitamin B12 का पावरहाउस है ये पीली चीज

हेल्दी रहने के लिए सही लाइफस्टाइल और खान-पान का सही होना बेहद जरूरी है। क्योंकि ये कई तरह की बीमारियों से बचाने में कारगर है। लेकिन शरीर में विटामिन्स की कमी से अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है। अगर आप भी अक्सर थकान, कमजोरी या धुंधलापन महसूस करते हैं, तो शरीर में विटामिन B12 की कमी हो सकती है। यह विटामिन एक ऐसा विटामिन है जिसकी कमी से इस वक्त कई लोग जुझ रहे हैं।  ​विटामिन B12 हमारे शरीर को एनर्जी देने का काम करता है और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। अगर आप भी इसकी कमी को दूर करना चाहते हैं तो शहूर न्यूट्रिशनिस्ट पलक नागपाल द्वारा बताई इस चीज का सेवन कर सकते हैं। 

न्यूट्रिशनिस्ट से जानें विटामिन बी 12 की कमी कैसे दूर करें? 

न्यूट्रिशनिस्ट पलक नागपाल ने जिस पीली चीज के बारे में बताया है उसका नाम न्यूट्रिशनल यीस्ट है।  न्यूट्रिशनल यीस्ट, जिसे अक्सर 'न्यूट' भी कहा जाता है, एक लोकप्रिय खाद्य उत्पाद है जो विशेष रूप से शाकाहारी लोगों के बीच बहुत पसंद किया जाता है। यह देखने में पीले रंग के पाउडर या फ्लेक्स जैसा होता है। यह Saccharomyces cerevisiae नामक यीस्ट की एक प्रजाति है। यह वही प्रजाति है जिसका उपयोग ब्रेड बनाने या बीयर बनाने में किया जाता है। इसका स्वाद पनीर जैसा और नमकीन होता है। 

विटामिन बी 12 की कमी से जुझ रहे लोग अपनी डाइट में रोजाना सिर्फ एक बड़ा चम्मच न्यूट्रिशनल यीस्ट शामिल कर सकते हैं। यह विटामिन B12 की कमी को पूरा कर सकता है।  

न्यूट्रिशनल यीस्ट के फायदे

विटामिन B12 का पावरहाउस
विटामिन B12 आमतौर पर केवल एनिमल बेस्ट प्रोडक्ट्स में मिलता है, इसलिए शाकाहारी लोगों के लिए यह बी12 की कमी दूर करने के लिए मशहूर है। यह शरीर में एनर्जी के लेवल को बनाए रखने और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

कम्प्लीट प्रोटीन का स्रोत
इसमें सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो इसे एक 'कम्प्लीट प्रोटीन' बनाते हैं। सिर्फ 2 बड़े चम्मच न्यूट्रिशनल यीस्ट में लगभग 8-10 ग्राम प्रोटीन और 4-5 ग्राम फाइबर होता है। 

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत
इसमें बीटा-ग्लूकन नामक एक विशेष प्रकार का फाइबर होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीटा-ग्लूकन संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद कर सकता है।

Latest Health News