A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थायराइड के कारण बढ़ सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, प्रेग्नेंसी पर भी पड़ता है असर, बाबा रामदेव से जानें कैसे करें कंट्रोल?

थायराइड के कारण बढ़ सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, प्रेग्नेंसी पर भी पड़ता है असर, बाबा रामदेव से जानें कैसे करें कंट्रोल?

शरीर उम्र के साथ भले ही बूढ़ा हो जाए, लेकिन दिल और दिमाग अगर जवान रहे तो ज़िंदगी का असली आनंद लिया जा सकता है। चलिए बाबा रामदेव से जानते हैं अपने आप को किए रखें बीमारियों से दूर

थायराइड- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/INDIA TV थायराइड

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थायराइड की समस्या तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। हार्मोनल असंतुलन के कारण लोग जल्दी थकान महसूस करने लगते हैं, वजन और मूड में बदलाव आता है और कई बार समय से पहले उम्रदराज़ भी दिखने लगते हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि सही लाइफस्टाइल, संतुलित खानपान, नियमित एक्सरसाइज और पॉजिटिव सोच अपनाकर थायराइड को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। बाबा रामदेव कहते हैं कि अगर समय रहते ध्यान दिया जाए, तो न सिर्फ इस बीमारी के प्रभाव को कम किया जा सकता है, बल्कि एक स्वस्थ और संतुलित जीवन भी जिया जा सकता है।

थायराइड के लक्षण और बीमारियां 

थायराइड की समस्या में व्यक्ति को थकान, घबराहट, चिड़चिड़ापन, हाथों में कंपन, नींद की कमी, बालों का झड़ना और मसल्स पेन जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं, वहीं लंबे समय तक नजरअंदाज करने पर यह प्रेग्नेंसी में दिक्कत, हार्ट की बीमारी, आर्थराइटिस, डायबिटीज़, कैंसर, मोटापा (ओबेसिटी) और अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है।

थायराइड को कंट्रोल करने के उपाय

थायराइड को कंट्रोल में रखने के लिए नियमित वर्कआउट करें, सुबह एप्पल साइडर विनेगर लें, रात में हल्दी वाला दूध पिएं, रोज़ कुछ समय धूप में बैठें, खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करें और कम से कम 7 घंटे की पर्याप्त नींद जरूर लें।

थायराइड में क्या खाएं और क्या नहीं?

थायराइड में अलसी, नारियल, मुलेठी, मशरूम, हल्दी वाला दूध और दालचीनी जैसी चीजों का सेवन फायदेमंद माना जाता है, वहीं चीनी, सफेद चावल, केक-कुकीज़, ऑयली फूड और सॉफ्ट ड्रिंक्स से परहेज करना चाहिए।

योग भी है ज़रूरी

थायराइड को संतुलित रखने के लिए सूर्य नमस्कार, पवनमुक्तासन, सर्वांगासन, हलासन, उष्ट्रासन, मत्स्यासन और भुजंगासन जैसे योगासन नियमित रूप से करना फायदेमंद माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

 

Latest Health News