A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जल्दी घटाना चाहते हैं वजन, तो पी सकते हैं ये जापानी ड्रिंक्स, हफ्तों में पिघलने लगेगी शरीर में जमा जिद्दी चर्बी

जल्दी घटाना चाहते हैं वजन, तो पी सकते हैं ये जापानी ड्रिंक्स, हफ्तों में पिघलने लगेगी शरीर में जमा जिद्दी चर्बी

क्या आप भी जल्द से जल्द मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप पोषक तत्वों से भरपूर जापानी ड्रिंक्स को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं।

वेट लॉस ड्रिंक- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK वेट लॉस ड्रिंक

क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ एक्सरसाइज करके या फिर जिम में वर्कआउट कर पसीना बहाने से आपका वजन कम हो सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आप कुछ ड्रिंक्स को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। आइए ऐसी ही कुछ जापानी ड्रिंक्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

फायदेमंद साबित होगी जौ की चाय

जापान में गर्मियों में जौ की चाय पी जाती है। जौ की चाय आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकती है। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो जौ की चाय को पीना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेट लॉस के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए कॉम्बू टी को भी डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

पी सकते हैं माचा और शिसो टी

कैलोरी बर्न करने के लिए माचा का सेवन भी किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप सुबह एक कप माचा पीना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा जापान की शिसो टी को भी वेट लॉस के लिए फायदेमंद माना जाता है। शिसो टी वजन कम करने के साथ-साथ आपकी गट हेल्थ को सुधारने में भी काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकती है।

फायदेमंद साबित होगी ग्रीन टी

जापान में कई लोग ग्रीन टी पीते हैं। ग्रीन टी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप शरीर में जमा फैट को तेजी से बर्न करना चाहते हैं, तो आप हर रोज ग्रीन टी पी सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन जापानी ड्रिंक्स को कंज्यूम करना जरूरी होता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News