Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खूब पीते हैं गर्मागर्म चाय-कॉफी, तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है इस जानलेवा बीमारी का खतरा

खूब पीते हैं गर्मागर्म चाय-कॉफी, तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है इस जानलेवा बीमारी का खतरा

Written By: Vanshika Saxena Published : Aug 21, 2025 05:31 pm IST, Updated : Aug 21, 2025 05:31 pm IST

क्या आपको भी चाय या फिर कॉफी पीने का शौक है? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा चाय या फिर कॉफी कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे को बढ़ा सकती है।

चाय या कॉफी पीने के नुकसान- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK चाय या कॉफी पीने के नुकसान

कई लोगों के दिन की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ होती है, तो वहीं कई लोग शाम के समय चाय या कॉफी पीते हैं। कई लोगों को दिन में बार-बार गर्म चाय या फिर कॉफी पीने की आदत होती है। अगर आप भी टी या फिर कॉफी पर्सन हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि आपकी इस एक आदत की वजह से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए एक हैरान कर देने वाली स्टडी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

स्टडी में क्या पाया गया?

आपको बता दें कि नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की एक लेटेस्ट स्टडी में बताया गया है कि जो लोग रोजाना गर्म चाय या फिर कॉफी के 8 से ज्यादा कप कंज्यूम करते हैं, उनमें 5.6 गुना कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है। इस स्टडी में जिस रिपोर्ट की बात की गई, उसका नाम एसोफैजियल स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा कैंसर है। इसलिए आपको लिमिट में रहकर ही चाय या फिर कॉफी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाना चाहिए।

गौर करने वाली बात

अगर आप रोजाना कोई भी गर्म ड्रिंक या फिर उबलती हुई चाय या फिर कॉफी के 4 कप पीते हैं, तो आपको कैंसर होने का खतरा 2.5 गुना बढ़ सकता है। ठीक इसी तरह से जो लोग 6 कप गर्म ड्रिंक्स कंज्यूम करते हैं, उनमें 3.7 गुना और जो लोग 8 कप गर्म ड्रिंक्स पीते हैं, उनमें 4.8 गुना खतरा बढ़ सकता है। रोज 2-4 कप से ज्यादा चाय या फिर कॉफी का सेवन, सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

सेहत से जुड़ी दूसरी समस्याएं

अगर आप जरूरत से ज्यादा चाय या फिर कॉफी पीते हैं, तो कैंसर के साथ-साथ आपको सेहत से जुड़ी कुछ दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा चाय या कॉफी पीने से पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक चाय या कॉफी पीने से आपका स्लीप साइकिल भी डिस्टर्ब हो सकता है। कुल मिलाकर चाय या कॉफी की अति आपकी हेल्थ को डैमेज कर सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement