A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थुलथुल चर्बी से ढक गया है पेट तो तुरंत करें ये काम, कुछ ही दिनों में लटकती-झूलती बैली फैट की होगी छुट्टी

थुलथुल चर्बी से ढक गया है पेट तो तुरंत करें ये काम, कुछ ही दिनों में लटकती-झूलती बैली फैट की होगी छुट्टी

आजकल लोग घंटों तक सिटिंग जॉब करते हैं और एक्सरसाइज़ कम करते हैं जिसकी बदौलत पेट चर्बी से ढक जाता है। ऐसे में पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप इन कुछ ज़रूरी टिप्स को फॉलो करें। इन टिप्स की मदद से आप आसानी से बेली फैट काम कर सकते हैं।

बैली फैट कम कैसे करे- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL बैली फैट कम कैसे करे

इन दिनों देश दुनिया में लोग मोटापे की चपटे में तेजी से आ रहे हैं। ओबेसिटी एक महामारी बनकर उभरा है। सबसे ज़्यादा चर्बी लोगों के पेट के पास जमने लगती है। दरअसल, आजकल लोग घंटों तक सिटिंग जॉब करते हैं और एक्सरसाइज़ कम करते हैं जिसकी बदौलत पेट चर्बी से ढक जाता है। ऐसे में पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप इन कुछ ज़रूरी टिप्स को फॉलो करें। इन टिप्स की मदद से आप आसानी से बेली फैट काम कर सकते हैं। 

पेट की चर्बी कम करने के लिए करें ये काम:

  • रिफाइंड कार्ब्स को कहें नो: पेट की चर्बी कम करने के लिए, रिफाइंड कार्ब्स का सेवन कम करें। अपनी डाइट में रिफाइंड अनाज की जगह साबुत अनाज लें, जो फाइबर, विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं अतिरिक्त चीनी का सेवन सीमित करें, क्योंकि इससे रक्त शर्करा बढ़ सकती है सोडा और आइस्ड टी जैसे चीनी-मीठे पेय से बचें।

  • खूब पिएं पानी: पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। हाइड्रेटेड रहना समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और इससे बेहतर महसूस करने में मदद मिल सकती है। सुबह सबसे पहले पानी पीने से आपके मेटाबोलिज्म पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह भी धायण रखें कि भोजन के साथ पानी पीने की बजाय भोजन से पहले और बाद में पानी पिएं।

  • तनाव को प्रबंधित करें: तनाव कम करने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है क्योंकि तनाव से वजन बढ़ सकता है। जब आप बहुत ज़्यादा तनाव लेते हैं तो आपका शरीर कोर्टिसोल हॉर्मोन का उत्पादन ज़्यादा करता है। यह आपकी भूख को बढ़ाकर आपके पेट के चारों ओर फैट को बढ़ाती है जिससे आप अधिक खाते हैं इसलिए स्ट्रेस न लें।

  • शराब से मना करें: शराब पीने से सिर्फ़ स्वास्थ्य पर बोझ बढ़ता है, और यह चर्बी घटाने के लिए भी अच्छा नहीं है। शराब भूख, भूख और तनाव को नियंत्रित करने वाले हॉर्मोन को प्रभावित करती है। इसमें खाली कैलोरी भी अधिक होती है, जिससे पेट की चर्बी बढ़ने की संभावना अधिक होती है।

  • जमकर करें वर्कऑउट: व्यायाम करने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है, लेकिन व्यायाम के साथ-साथ डाइट भी बेहतर करें। वॉक, रनिंग और साइकिलिंग कैलोरी जलाने और पेट की चर्बी कम करने में मदद करती हैं। क्रंच, लेग ड्रॉप, नी टक क्रंच और प्लैंक भी पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकते हैं।

 

Latest Health News