1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 56 किलो वजन घटाकर बदला लुक, जानें इस महिला ने 1.5 साल में कैसे किया गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

56 किलो वजन घटाकर बदला लुक, जानें इस महिला ने 1.5 साल में कैसे किया गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

क्या आप भी वजन कम करना चाहते हैं लेकिन ये काफी चैलेंजिंग लग रहा है। तो इस महिला की वेट लॉस जर्नी आपको इंस्पायर कर सकती है।

56 किलो वजन घटाकर बदला लुक, जानें इस महिला ने 1.5 साल में कैसे किया गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन- India TV Hindi
Image Source : ANUREET KAUR/INSTAGRAM 56 किलो वजन घटाकर बदला लुक, जानें इस महिला ने 1.5 साल में कैसे किया गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

मोटापा न केवल आपके लुक को खराब करता है बल्कि कई बीमारियों का घर भी माना जाता है। लेकिन एक महिला ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया है। हाल ही में एक महिला ने लगभग डेढ़ साल में 56 किलो वज़न घटाने की अपनी फ़िटनेस जर्नी के बारे में बताया। अपने ट्रांसफ़ॉर्मेशन को महिला ने एक रील के जरिए दिखाया है, जिसे देख हर कोई हैरान है। अनुरीत कौर ने अपने वेट लॉस के बारे में एक यूज़र के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया, "मुझे इसमें डेढ़ साल का समय लगा। मैंने जनवरी 2024 में शुरुआत की थी और कुल 56 किलो वज़न घटाया। तब से मैंने अपना ध्यान मसल्स बनाने और मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ाने पर लगाया है।

रील शेयर कर शेयर की अपने वेट लॉस जर्नी
उन्होंने एक रील से शेयर करके बताया कि जब मैंने 2024 में शुरुआत की, तो मेरा एक ही लक्ष्य था वज़न कम करना। मैं पतली होना चाहती थी, छोटे साइज़ के कपड़े पहनना चाहती थी और वज़न कम करना चाहती थी। फिर मेरे अंदर बदलाव आया। मुझे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से प्यार हो गया। मुझे मज़बूत होने से मिलने वाला आत्मविश्वास, मसल्स बनाने की संतुष्टि और अपनी सेहत का ध्यान रखने की खुशी का एहसास हुआ। जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो एहसास होता है कि मैं सिर्फ़ अपने शरीर को नहीं बदल रही थी मैं अपनी सोच को भी बदल रही थी।

56 किलो वज़न कम करने का सफ़र यह भी दिखाता है कि सही सोच कितनी ज़रूरी है। "कोई भी सिर्फ़ एक हफ़्ते में इतना वज़न कम नहीं कर सकता। यह वेट लॉस जर्नी डेडिकेशन को भी दर्शाता है। वेट लॉस में वॉक करना, क्रेविंग होने पर कंट्रोल करना, शरीर के थके होने पर भी एक्सरसाइज करना, और मुश्किलों के बाद हार मानने के बजाय फिर से शुरुआत करना। अनुरीत कौर की वेट लॉस जर्नी हर किसी के लिए इंस्पिरेशन है। 

वेट लॉस के दौरान किन बातों का रखना चाहिए ध्यान 
दीक्षा सहवाग, वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ, फोर्टिस अस्पताल, मानेसर बताती हैं कि वेट लॉस के दौरान कुछ बातों का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। 

डाइट और कैलोरी संतुलन

कैलोरी डेफिसिट: जितनी कैलोरी आप दिनभर में बर्न करते हैं, उससे थोड़ा कम कैलोरी खाएं।

प्रोटीन की भरपूर मात्रा: अपनी डाइट में दालें, पनीर, अंडे, सोया या अंकुरित अनाज जरूर शामिल करें। प्रोटीन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और मांसपेशियां मजबूत रहती हैं।

प्रोसेस्ड फूड और चीनी से दूरी: पैकेज्ड फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, तली-भुनी चीजें और रिफाइंड शुगर का सेवन बिल्कुल बंद या बहुत कम कर दें।

फाइबर शामिल करें: हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, ओट्स पाचन में सुधार करते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं।

वर्कआउट और फिजिकल एक्टिविटी

कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग: केवल पैदल चलना या दौड़ना ही काफी नहीं है। हफ्ते में 3–4 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें ताकि मेटाबॉलिज्म तेज रहे और फैट लॉस के साथ मसल्स टोन हों।

एक्टिव लाइफस्टाइल: वर्कआउट के अलावा दिनभर में कम से कम 8,000 से 10,000 कदम चलने का लक्ष्य रखें।

Latest Health News