1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट में जलन, एसिडिटी और अपच से हैं परेशान? अपनाएं ये नुस्खा, मिलेगा आराम

पेट में जलन, एसिडिटी और अपच से हैं परेशान? अपनाएं ये नुस्खा, मिलेगा आराम

पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट में जलन, एसिडिटी, गैस और अपच आजकल काफी आम हो गई हैं। कुछ आदतों में बदलाव करके इन परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

पेट में जलन का घरेलू उपाय,- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC पेट में जलन का घरेलू उपाय

आजकल बदलती हुई जीवनशैली में पाचन कमजोर होने से गैस, एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याओं का सामना कई लोगों को करना पड़ता है। डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर के आप इन परेशानियों को कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे?

जीरा अदरक और अजवाइन

जीरा अदरक और अजवाइन ये हमारे किचन में मिलने वाले ऐसे मसाले हैं जो पाचन क्षमता को बेहतर करने में फायदेमंद है। यह ब्लोटिंग और गैस की परेशानी को कंट्रोल करने में कारगर हैं। रात में एक कप पानी के अंदर एक चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच जीरा भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी में ज़रा सा अदरक ग्रेट कर के उबाल दें। अब इस अपनी को नाश्ते के बाद पिएं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • धीरे-धीरे और चबाकर खाएं खाना: अगर आपको गैस या एसिडिटी ज़्यादा बनती है तो उसे कंट्रोल करने के लिए ज़रूरी है कि खाना धीरे धीरे और चबाकर खाएं। खाना चबाकर खाने से मुंह में लार अधिक बनती है। बता दें लार में पाचक एंजाइम होते हैं जो खाने को कणों में तोड़कर मुलायम बनाता है। इस वजह से पेट में एसिड का निर्माण कम होता है और पाचन सुधर जाती है।

  • इन चीजों से करें परहेज: गैस और एसिडिटी में आपको मटर, पत्ता गोभी, उड़द की दाल, सेब, शुगरी फूड्स और बाहर का तला भुना जैसे खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।  ये फूड्स गैस और ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आपको चाय, कॉफ़ी का सेवन भी कम करना चाहिए।

  • खाना खाने के बाद करें वॉक: अगर आप खाना खाने के बाद बिस्तर पर सोने चले जाते हैं तो इससे आपको अपच और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। हमेशा खाना खाने के बाद, दस से पंद्रह मिनट की वॉक करें। वॉक करने से खाना आसानी से पच जाता है। लगातार तनाव लेने से भी पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए नियमित रूप से योग, मेडिटेशन और वॉक को अपनी रूटीन में शमिल करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

 

Latest Health News