A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कब्ज से हैं परेशान? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताए 5 ड्रिंक्स जो नैचुरली करेंगे बाउल मूवमेंट बेहतर

कब्ज से हैं परेशान? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताए 5 ड्रिंक्स जो नैचुरली करेंगे बाउल मूवमेंट बेहतर

नियमित रूप से पेट साफ होना अच्छी सेहत की निशानी माना जाता है। लेकिन अगर आपका पेट साफ नहीं होता है और आपको कब्ज की परेशानी है तो उसे कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में डॉक्टर द्वारा बताए गए इन ड्रिंक्स को शामिल करें

कब्ज दूर करने के उपाय- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH कब्ज दूर करने के उपाय

कुछ लोगों का पेट प्राकृतिक रूप से साफ़ नहीं हो पाता। इस वजह से कई बार लोगों को कब्ज और ब्लोटिंग की शिकायत होती है। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो उसे कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में इन ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। कैलिफ़ोर्निया के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी जिन्होंने AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ट्रेनिंग ली है उन्होंने 24 जून को इंस्टाग्राम पर पांच ऐसे नैचुरल ड्रिंक्स की लिस्ट शेयर की जो पेट साफ़ करने में मदद करते हैं।

कब्ज से राहत दिलाएंगे ये 5 ड्रिंक्स: 

  • चिया फ्रेस्का: यह सुनने में भले ही फैंसी लगे लेकिन चिया फ्रेस्का एक पूरी तरह से नैचुरल एनर्जी ड्रिंक है जो पेट और ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है। यह ड्रिंक एक चम्मच चिया सीड्स, एक गिलास पानी, खीरे के टुकड़ों और पुदीने से बनाया जाता है। चिया सीड्स को पानी में रातभर भिगोकर रखें। सुबह इसमें खीरे के टुकड़े और पुदीना डालें। इसे लगभग 10 से 15 मिनट तक भीगने दें और आखिर में थोड़ा नींबू का रस मिलाएं।

  • सॉर्बिटोल जूस: सॉर्बिटोल एक शुगर अल्कोहल है जो नैचुरली आलूबुखारे, नाशपाती और सेब जैसे फलों में पाया जाता है। डॉक्टर सेठी के अनुसार सॉर्बिटोल वाले फलों का जूस पेट साफ़ करने में मदद करने के लिए एक बेहतरीन सप्लीमेंट है। आप इन्हें शॉट के तौर पर ले सकते हैं।

  • हर्बल चाय: गर्म पानी पेट साफ़ करने में मदद करता है। डॉक्टर सेठी सेना (senna) युक्त चाय का सुझाव देते हैं, लेकिन वे इसकी आदत न पड़ने देने के लिए इसके सीमित उपयोग की चेतावनी देते हैं। बता दें, सेना एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला रेचक है जिसका इस्तेमाल कब्ज से राहत पाने के लिए किया जाता है।

  • केफ़िर बेरीज़ स्मूदी: केफ़िर प्रोबायोटिक्स से भरपूर एक फर्मेंटेड मिल्क ड्रिंक है जो पेट की सेहत के लिए बहुत अच्छा है। जब इसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बेरीज़ के साथ मिलाकर स्मूदी बनाई जाती है, तो यह पोषक तत्वों का पावरहाउस बन जाता है। डॉ। सेठी ने कहा, "पोषक तत्वों से भरपूर फाइबर शेक के लिए इसमें एक चम्मच साइलियम , अलसी के बीज या भांग के बीज मिलाएं।

  • कैफीन वाले ड्रिंक्स: डॉ. सेठी ने बताया कैफीन गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स को उत्तेजित करता है, जिससे मल त्यागने में मदद मिलती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Latest Health News