A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिक एसिड को जड़ से खत्म करने के लिए आजमाएं ये देसी उपाय, पेशाब के साथ बह जाता है प्यूरिन

यूरिक एसिड को जड़ से खत्म करने के लिए आजमाएं ये देसी उपाय, पेशाब के साथ बह जाता है प्यूरिन

Home Remedies for Uric Acid: बढ़ा हुआ यूरिक एसिड जोड़ों में जाकर इकट्ठा होने लगता है जिससे जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में खान पान को बेहतर करने के अलाव यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए इन कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खों को आज़माएं।

यूरिक एसिड - India TV Hindi
Image Source : SOCIAL यूरिक एसिड

आजकल के बिगड़ते खानपान की वजह से लोग कई बीमारियों की चपेट में तेजी से आने लगते हैं। जिनमे से एक है हाई यूरिक एसिड। खानपान में लापरवाही की वजह से यूरिक एसिड शरीर में तेजी से बढ़ता है। दरअसल, जब खाने में प्यूरिन से भरपूर चीज़ों का सेवन बढ़ता है तब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है और इस वजह से किडनी उसे पूरी तरह से निकाल नहीं पाती है। इस कारण बढ़ा हुआ यूरिक एसिड जोड़ों में जाकर इकट्ठा होने लगता है। जिससे जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में खान पान को बेहतर करने के अलाव यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए इन कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खों को आज़माएं। 

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए घरेलू नुस्खों को आज़माएं: 

  • आंवला: आंवला यूरिक एसिड की रामबाण दवा है। यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर है, जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। 1आंवले का रस एलोवेरा जूस में मिलाकर पिएं। 

  • अजवायन: अजवायन का सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसका प्रयोग खाना पकाते वक्त भी किया जा सकता है। 

  • नींबू पानी: नींबू पानी का सेवन फायदेमंद है। नींबू में विटामिन-सी काफी मात्रा में पाया जाता है। यह एसिडिक प्रभाव पैदा करता है जिसके कारण यूरिक एसिड का स्तर कम हो जाता है। सुबह उठकर गुनगुने पानी के एक गिलास में नींबू निचोड़कर इसका सेवन करें।

 

 

Latest Health News