हेल्थ डेस्क: वैसे तो दाल हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होती हैं फिर चाहे वो जो दाल हो सभी में प्रोटीन पाया जाता है, मगर मूंग की दाल सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है, इस दाल में प्रोटीन की मात्रा तो ज्यादा होती ही है साथ ही इसमें विटामिन 'ए', 'बी', 'सी' और 'ई' भी पाया जाता है। मूंग की दाल में पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम मैग्नीशियम, कॉपर, फोलेट और फाइबर पाया जाता है और कैलरी अन्य दालों के मुकाबले कम होती है। इसलिए वजन कम करने वाले लोगों के लिए मूंग की दाल काफी ज्यादा अच्छी होती है। क्योंकि ये शरीर को कई रोगों से तो बचाती ही है साथ ही वेट भी कंट्रोल करती है।
मूंग की दाल के फायदे
- मूंग की से ब्लड प्रेशर भी सामान्य होता है, क्योंकि इस दाल में फाइबर, पोटैशियम और मैग्नेशियम होता है, फाइबर आंतों से गंदगी निकालने में शरीर की मदद करता है।
- मूंग की दाल से इम्युनिटी और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, ऐसे में मूंग की दाल एसिडिटी, कब्ज और अपच की समस्या में भी लाभदायक होती है।
- जो लोग तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए मूंग की दाल वरदान है, इसमें मौजूद प्रोटीन से भूख कम लगती है और कैलरी भी कम होती है जिससे आपका बढ़ता वजन कंट्रोल में रहता है।
- डाइबिटीज के मरीजों के लिए मूंग की दाल बेहद लाभदायक है, यह लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है, इसलिए इससे शरीर का इंसुलिन, ब्लड शुगर और फैट लेवल कंट्रोल में रहता है।
Latest Health News