A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सिर्फ ये 5 तरीके अपनाकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने घटाया 36 किलो वजन, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख रह जाएंगे हैरान

सिर्फ ये 5 तरीके अपनाकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने घटाया 36 किलो वजन, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख रह जाएंगे हैरान

मोटापा एक कॉमन प्रॉब्लम है। ये आपकी ओवरऑल पर्सनालिटी को बिगाड़ देता है और कॉन्फिडेंस को भी कम करता है। अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो रिद्धि अग्रवाल की वेट लॉस जर्नी आपको इंस्पायर कर सकती है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने घटाया 36 किलो वजन - India TV Hindi
Image Source : CARDIOVERCHAOS/INSTAGRAM सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने घटाया 36 किलो वजन

आज के समय में जिसे देखो मोटापे से परेशान है। ऐसे में वजन घटाना उनके लिए एक बड़ा टास्क हो चुका है। गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल मोटापे की सबसे बड़ी वजह है। मोटापा कम करने के लिए लोग तमाम तरह के ट्रिक्स अपनाते हैं। लेकिन मनचाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिल पाता। लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रिद्धि अग्रवाल की वेट लॉस जर्नी कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन है। उन्होंने 5 आसान तरीके अपनाकर 36 किलो वजन घटाकर ये साबित कर दिया है कि बड़े बदलाव के लिए हमेशा कड़े फैसलों की जरूरत नहीं होती। ऐसे में चलिए जानते हैं उन्होंने कैसे 36 किलो वजन घटाया। 

रिद्धि अग्रवाल ने कैसे घटाया 36 किलो वजन

वॉकिंग
रिद्धि का कहना है कि वजन घटाने का सबसे असरदार तरीका है वॉकिंग। उन्होंने बताया कि वो रोजाना 30 से 45 मिनट वॉक करती थीं। उन्होंने लोगों से कहा कि बाहर खुली हवा में वॉक जरूरी करें। 

पानी
रिद्धि ने बताया कि पानी आपकी वेट लॉस जर्नी में काफी मददगार साबित होता है। उन्होंने बताया कि रोजाना 3 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे खाने की क्रेविंग कम होती है साथ ही एनर्जी भी बनी रहती है। 

प्रोटीन
वजन घटाते वक्त कई लोगों को कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में प्रोटीन का सही तरीके से इनटेक आपको कमजोर नहीं होने देता। रिद्धि ने रोजाना कम से कम 100 ग्राम प्रोटीन लेने का लक्ष्य रखा। प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे आपको भूख कम लगती है। 

सुबह की शुरुआत
रिद्धि ने बताया कि अपने सुबह की शुरुआत एक्सरसाइज, प्रार्थना और बस शांति से बैठकर अपने विचारों के साथ करना चाहिए। ऐसा करने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं। 

फाइबर
रिद्धि का कहना है कि रोजाना तीन सब्जियां खाने से वजन बढ़ने का डर नहीं रहता। फाइबर कार्बोहाइड्रेट को आसानी से पचाने में मदद करता है, पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट भरा रखने में सहायक होता है।

Latest Health News