1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्रेस्ट कैंसर होते ही शरीर में दिखाई देता है ये पहला लक्षण, पहले खुद चेक करें फिर बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाएं

ब्रेस्ट कैंसर होते ही शरीर में दिखाई देता है ये पहला लक्षण, पहले खुद चेक करें फिर बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाएं

Breast Cancer First Symptoms: स्तन कैंसर महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है। अगर समय रहते लक्षणों को समझ लें तो ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। जानिए ब्रेस्ट कैंसर होने पर पहला लक्षण क्या दिखता है?

ब्रेस्ट कैंसरा का पहला लक्षण- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK ब्रेस्ट कैंसरा का पहला लक्षण

ब्रेस्ट कैंसर के मामले पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़े हैं। हालांकि जागरुता और लक्षणों की सही समय पर पहचान की वजह से ब्रेस्ट कैंसर में सबसे ज्यादा जान बचाई जा रही हैं। ब्रेस्ट टिशूज में कोशिकाओं के बढ़ने से ये कैंसर शुरू होता है। मोयो क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ महिलाओं को ही नहीं ब्रेस्ट कैंसर किसी को भी हो सकता है। कैंसर का जितनी जल्दी पता लग जाए ठीक होने की संभावना उतनी बढ़ जाती है। खास बात ये है कि ब्रेस्ट कैंसर का पता साइज और ब्रेस्ट में हो रहे बदलावों को देखकर खुद भी लगाया जा सकता है। आइये जानते हैं अगर किसी को ब्रेस्ट कैंसर है तो शरीर में पहला लक्षण क्या नजर आता है।

ब्रेस्ट कैंसर का पहला लक्षण क्या है?

अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के मुताबितक ब्रेस्ट कैंसर का सबसे पहला और सबसे सामान्य लक्षण एक नई गांठ लम्प या मास जैसा महसूस होना है। हालांकि जरूरी नहीं है कि सभी गांठें कैंसर ही हों। एक बिना दर्द वाली गांठ हार्ड मांस, जिसके किनारे अनियमित हों, कैंसर हो सकता है। लेकिन ब्रेस्ट कैंसर सॉफ्ट, गोल, मुलायम या दर्दनाक भी हो सकता है।

ब्रेस्ट कैंसर के अन्य लक्षण

  1. अगर ब्रेस्ट के आसपास सूजन आ रही है और कोई लम्प नहीं है तो भी ये ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है।

  2. अगर ब्रेस्ट में डिंपल जैसा दिखाई दे रहा है तो ये सामान्य बात नहीं है।

  3. ब्रेस्ट को छूने पर दर्द हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

  4. अगर ब्रेस्ट की शेप में कुछ बदलाव आ रहे हैं तो सावधान हो जाने की जरूरत है।

  5. अगर ब्रेस्ट की स्किन लाल, बहुत सूखी और परत जैसी होने लगती है या मोटी हो रही है तो ये खतरनाक है।

  6. अगर ब्रेस्ट से किसी तरह का डिस्चार्ज हो रहा है तो एक बार डॉक्टर से मिलें।

  7. अगर आपको अंडर आर्म यानि बगल में कुछ सूजन या दर्द हो रहा है तो डॉक्टर को दिखाएं।

  8. कॉलर बोन के आसपास किसी तरह की सूजन या दर्द है तो अलर्ट हो जाना चाहिए।

  9. ब्रेस्ट के साइज, शेप या किसी तरह का कोई भी बदलाव हो रहा है तो बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाएं।

  10. समय समय पर अपने ब्रेस्ट को दबाकर चेक करते रहें, डॉक्टर सेल्फ एग्जामिन को बहुत अहम मानते हैं

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Health News