शरीर को सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। किसी भी एक पोषक तत्व की कमी होने से शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक विटामिन बी 12 भी है। विटामिन बी 12 की शरीर में कमी होने से तनाव की समस्या हो सकती है। ये विटामिन शरीर में हीमोग्लोबिन का उत्पादन करने में योगदान देता है। इसके साथ ही प्रोटीन रक्त प्रवाह में ऑक्सीजन का परिवहन करता है। जानिए विटामिन बी 12 की कमी होने से आप किन बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
दुबलेपन से निजात पाने के लिए डाइट में ये 4 चीजें करें शामिल, चंद दिनों में दिखेगा असर
हो सकते हैं कमजोर
विटामिन बी 12 की कमी होने से आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही चक्कर आना, थकान महसूस होने जैसी भी समस्या हो सकती है।
Image Source : Instagram/dailyposthealth health
हो सकती है एसिडिटी की परेशानी
एसिडिटी की समस्या से आजकल ज्यादातर लोग परेशान हैं। लेकिन क्या आपको पता है विटामिन बी 12 की शरीर में कमी होने से आप एसिडिटी और कब्ज की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
एनीमिया
विटामिन बी 12 की कमी होने से आप एनीमिया से भी पीड़ित हो सकते हैं। इसी वजह से जो लोग एनीमिया से पीड़ित है उनकी डाइट में विटामिन बी 12 युक्त पदार्थों का सेवन करने को कहा जाता है।
लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 3 आयुर्वेदिक चीजें, दूर भागेगी बीमारी
आंख
विटामिन बी 12 की कमी होने से आपको आंखों की रोशनी से संबंधित दिक्कत भी हो सकती है। अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में विटामिन बी 12 वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
जानें किन चीजों में होता है विटामिन बी 12
मुख्यतौर पर विटामिन बी 12 मांस,मछली, दूध और पनीर में मौजूद होता है। इसके अलावा आप ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। इसमें भी विटामिन बी 12 मौजूद होता है।
Latest Health News