A
Hindi News हेल्थ वॉक, जॉगिंग या दौड़ना, जल्दी वजन घटाने के लिए क्या अच्छा है, जानिए इनके अलग-अलग फायदे

वॉक, जॉगिंग या दौड़ना, जल्दी वजन घटाने के लिए क्या अच्छा है, जानिए इनके अलग-अलग फायदे

Walk, Jogging Or Running Benefits: स्वस्थ रहना है तो पतला रहना जरूरी है। पतला रहने के लिए एक्टिव रहना चाहिए। आप वॉक, जॉगिंग या रनिंग कर सकते हैं, लेकिन जानिए तेजी से वजन घटाने के लिए इनमें से क्या अच्छा है?

वॉक, जॉगिंग और रनिंग के फायदे- India TV Hindi Image Source : FREEPIK वॉक, जॉगिंग और रनिंग के फायदे

फिटनेस का एक ही मंत्र है एक्टिव रहना, शरीर स्वस्थ रखने के लिए रोजाना किसी न किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है। शरीर को चलाने के लिए वॉक करना, जॉगिंग करना और रनिंग करना बेस्ट एक्सरसाइज हैं। आप इसमें से कुछ भी अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं। हालांकि तेजी से वजन घटाने के लिए वॉक, जॉगिंग और रनिंग में से क्या बेस्ट है। आइये जानते हैं, कौन से व्यायाम से मोटापा सबसे जल्दी कम होता है?

वॉक के फायदे

अगर आप रोजाना वॉक करते हैं तो इससे शरीर और दिमाग दोनों एक्टिव रहते हैं। रोजाना 1 घंटे की वॉक करने से मोटापा कम होता है। दिल की बीमारियों को दूर रखने के लिए वॉक सबसे अच्छी मानी जाती है। रोज कुछ देर टहलने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है इससे डायबिटीज के मरीज की मुश्किलें कम हो सकती हैं। वॉक करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल रहता है। हाइपरटेंशन के मरीज को रोजाना वॉक करनी चाहिए। जोड़ों को मजबूत बनाने के लिए भी वॉक असरदार व्यायाम है।

जॉगिंग के फायदे

अगर आप रोज कुछ देर जॉगिंग करते हैं तो इससे वजन घटाने पर कहीं ज्यादा तेजी से असर होता है। जॉगिंग में आपकी स्पीड रनिंग से कम होती है लेकिन आप वॉक से तेजी से चलते हैं। जॉगिंग को आप लंबे समय तक बिना थके कर सकते हैं। 30 मिनट की जॉगिंग करने से तेजी से वजन कम होता है। इससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और आपके शरीर पर असर जल्दी नज़र आता है। जॉगिंग करना हार्ट के लिए बेस्ट कार्डियो एक्सराइज है। इसे शुगर, बीपी, कोलेस्ट्रॉल और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां दूर होती हैं।

रनिंग के फायदे

दौड़ना एक हाई इंटेंसिटी का फुल बॉडी वर्कआउट है। तेजी से कैलोरी बर्न करने के लिए रोजाना आधा घंटे दौड़ना काफी हो सकता है। वजन घटाने के लिए रनिंग को बेस्ट माना जाता है। रनिंग करने से दिल मजबूत बनता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे शरीर में बढ़ी हुई चीजें जैसे कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर तेजी से कम होता है। रनिंग करने से शारीरिक ही नहीं मानसिक तनाव भी कम होता है। दौड़ने से मांसपेशियां मजबूत बनती है और फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है। रनिंग से याददाश्त में सुधार आता है और पूरी सेहत कुछ ही दिनों में सुधर जाती है।

वजन घटाने के लिए क्या करें?

अगर आपको तेजी से वजन घटाना है तो इसके लिए रनिंग बेस्ट है। रनिंग करने से सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं। हालांकि लंबे समय तक इसे बरकरार रखने के लिए आप जॉगिंग और वॉक अपना सकते हैं। रोजाना वॉक करने और कुछ देर की जॉगिंग से आप जिंदगी भर हेल्दी वजन को मेंटेन कर सकते हैं। इससे आपकी ओवरऑल सेहत भी बेहतर रहेगी। वॉक आप बढ़ती उम्र में भी बरकरार रख सकते हैं। जबकि एक उम्र के बाद दौड़ना मुश्किल हो जाता है। 

 

Latest Health News