A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने वाली दवाओं पर सरकार सख्त, घातक है इस तरह वेट लॉस दवाओं से वजन घटाना, ये होते हैं साइड इफेक्ट

वजन घटाने वाली दवाओं पर सरकार सख्त, घातक है इस तरह वेट लॉस दवाओं से वजन घटाना, ये होते हैं साइड इफेक्ट

Weight Loss Medicine Side Effects: जिस तरह से एंटी डायबिटीज ड्रग का इस्तेमाल वजन घटाने के लिए हो रहा है, उसके कई नुकसान भी झेलने पड़ रहे हैं। ऐसी दवाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। आइये जानते हैं वजन घटाने वाली दवाओं के नुकसान क्या है?

वजन घटाने वाली दवाओं के नुकसान- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK वजन घटाने वाली दवाओं के नुकसान

पिछले कुछ सालों में वजन घटाने वाली दवाओं का चलन तेजी से बढ़ गया है। ऐसे कई ड्रग मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल लोग मोटापा कम करने के लिए कर रहे हैं। जबकि ये दवाएं डॉक्टर की सलाह से और खासतौर से डायबिटीज के मरीजों को दी जाती हैं। हाल ही में जीएलपी-1 क्लास की वजन घटाने वाली दवाओं की बिक्री और प्रचार पर भारतीय औषधि नियंत्रक जनरल (डीसीजीआई) ने निगरानी को तेज कर दी है। ये एक एंटी डायबिटिक ड्रग है जिसे बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन करने से काफी नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। आइये जानते हैं वजन घटाने वाली दवाओं से क्या नुकसान होता है और इन्हें सेहत के लिए खतरनाक क्यों माना जाता है?

वजन घटाने वाली दवाओं के नुकसान

फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉक्टर अशोक सेठ ने बताया कि इस तरह के डायबिटिक ड्रग्स का इस्तेमाल सामान्य वजन घटाने के लिए किया जा रहा है। बिना किसी डॉक्टर की सलाह के लोग ऑनलाइन इस तरह की दवाएं खरीदकर खा रहे हैं। लोग इन दवाओं का सेवन अच्छा दिखने और कॉस्मेटिक उद्देश्य के लिए कर रहे हैं। लेकिन लोगों को ये पता नहीं है कि इन दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी काफई गंभीर हो सकते हैं। अगर आप इन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के खाते हैं तो, ऐसा करना सेहत के लिए ठीक नहीं है।

नॉजिया 
उल्टी
पेट में गैस की डिस्टिंक्शन
इंटेस्टाइन एक्सट्रेक्शन
पैनक्रियाटिक
गॉल ब्लैडर की बीमारियां
थायरॉइड के कैंसर

अन्य साइड इफेक्ट्स

सिरदर्द
अतिउत्तेजना
उच्च रक्तचाप
अनिद्रा
तेज या अनियमित हार्ट बीट
शरीर में कंपन होना

इन दवाओं का सेवन जब करते हैं तो इससे वजन कम तो हो जाता है लेकिन छोड़ने के बाद तेजी से वजन बढ़ता भी है। इसके अलावा इनके सेवन से शरीर में प्रोटीन लॉस और मसल्स लॉस भी होता है। इसलिए डॉक्टर की सलाद और सही तरीके से इन दवाओं का सेवन करना जरूरी है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News