A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आचार्य बालकृष्ण ने बताया लटकी तोंद घटाने का आयुर्वेदिक तरीका, पेट की चर्बी कम करने के लिए बस खाली पेट पीना शुरू कर दें इस जड़ का पानी

आचार्य बालकृष्ण ने बताया लटकी तोंद घटाने का आयुर्वेदिक तरीका, पेट की चर्बी कम करने के लिए बस खाली पेट पीना शुरू कर दें इस जड़ का पानी

वजन कम करना आज के समय में काफी चैलेंजिंग बनता जा रहा है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से लोगों में मोटापा की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने एक ऐसे जड़ के बारे में बताया है जिससे आप आसानी से वजन घटा सकते हैं।

आचार्य बालकृष्ण ने बताया लटकी तोंद घटाने का आयुर्वेदिक तरीका- India TV Hindi
Image Source : ACHARYA BALKRISHNA/FB आचार्य बालकृष्ण ने बताया लटकी तोंद घटाने का आयुर्वेदिक तरीका

मोटापा इन दिनों एक बहुत आम समस्या बन चुकी है। पेट पर जमी चर्बी, थुलथुली पेट से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के टिप्स अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आयुर्वेदिक तरीका अपनाकर आप वजन तेजी से घटा सकते हैं। इससे शरीर को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचेगा और न ही कोई साइड इफेक्ट्स होगा। वेट लॉस में हेल्दी लाइफस्टाइ के साथ साथ सही खान पान भी जरूरी है। आजकल लोग वेट लॉस के लिए कई तरह के सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने वेटलॉस करने के लिए आयुर्वेदिक तरीके के बारे में बताया है। उन्होंने एक ऐसे जड़ के बारे में बताया है जिसका पानी पीने से आसानी से वजन घटा सकते हैं।

क्या है इस जड़ का नाम
आचार्य बालकृष्ण ने जिस जड़ के बारे में बताया है उसका नाम अश्वगंधा है। इसका पानी रोजाना खाली पेट पीने से तेजी से वजन घटता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसे वेट लॉस में बेहद कारगर मानते हैं।

कैसे वजन घटाता है अश्वगंधा का पानी
अश्वगंधा को आमतौर पर तनाव कम करने और बेहतर नींद के लिए जाना जाता है, लेकिन वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है। जब हम तनाव में होते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। कोर्टिसोल बढ़ने से शरीर में चर्बी जमा होने लगती है और भूख ज्यादा लगती है। अश्वगंधा कोर्टिसोल को नियंत्रित करता है, जिससे 'स्ट्रेस ईटिंग' की आदत कम होती है। अश्वगंधा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर आराम करते समय भी अधिक कैलोरी बर्न कर पाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। अश्वगंधा का पानी पीने से शरीर में एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाता है। 

अश्वगंधा का पानी बनाने का सही तरीका
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर और थोड़ा सा शहद मिलाकर पिएं। इसके अलावा अश्वगंधा की सूखी जड़ को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को उबालें, छान लें और गुनगुना होने पर पिएं।

Latest Health News