अपनी हड्डियों की सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए कि समय के साथ हड्डियां सबसे पहले कमजोर होने लगती हैं क्योंकि ये अपने खास पदार्थों को खोने लगती है। ऐसे में समझने वाली बात ये है कि जिन चीजों से हड्डियां बन रही हैं उनका अवशोषण जब कम होने लगता है और ये आपके पूरे शरीर को प्रभावित करने लगती है। लेकिन, इसके बारे में जानने के लिए हमें ये पता होना चाहिए कि हड्डियां बनती किस चीज हैं। क्या ये इतनी जरूरी हैं कि इनकी कमी से आपकी 206 हड्डियां प्रभावित हो सकती हैं। तो, जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।
हड्डी किस से बनती है-What are bones made up of?
हड्डियां दो सूक्ष्म पोषक तत्वों से बनती हैं। जैसे कैल्शियम (calcium) और फास्फोरस (phosphorus)। ये अस्थि खनिज हैं जो 99% और 80% हड्डीयों में पाई जाती हैं। यानी कि एक-एक हड्डियों को बनाने और इसकी स्टेबिलिटी बनाए रखने में इन दोनों ही पदार्थों की खास भूमिका है। इसके अलावा ये आपकी हड्डियों को मजबूती से खड़ा रखने में भी मदद करती है और इनकी स्ट्रेचबिलिटी को बनाए रखती हैं।
Image Source : socialweak bones
कैल्शियम और फास्फोरस की कमी से क्या होता है-Calcium and phosphorus deficiency effects
फास्फोरस की कमी से बच्चों में रिकेट्स और बड़ों में ऑस्टियोमलेशिया जैसे हड्डी रोग हो सकते हैं। फॉस्फोरस और कैल्शियम का असंतुलन ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकता है। इसके अलावा अकेले सिर्फ कैल्शियम की कमी से ही हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं, दांत कमजोर हो सकते हैं, नाखून खराब हो सकते हैं और आपके जोड़ों में दर्द रह सकता है। इसलिए इन दोनों की कमी से बचने के लिए डाइट में इन चीजों को शामिल करें।
कैल्शियम और फास्फोरस युक्त खाद्य पदार्थ-Calcium and phosphorus foods
कैल्शियम से भरपूर दूध और जूस इसकी कमी को दूर कर सकते हैं। फास्फोरस की कमी को दूर करने के लिए आप चोकर युक्त अनाज, बादाम, काजू, पनीर, ड्राई फ्रूट्स, अंडा, लहसुन, फलियां, दाल, मांस, दूध, मूंगफली, तिल और सूरजमुखी के बीज खा सकते हैं। तो, इन दो विटामिन की कमी से बचें और अपनी हड्डियों की सेहत का ख्याल रखें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News