1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी में इलायची वाला दूध पीने से क्या फायदा होता है, जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है?

गर्मी में इलायची वाला दूध पीने से क्या फायदा होता है, जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है?

Cardamom Milk Benefits: गर्मी में लोग हल्दी की बजाय इलायची वाला दूध पीना पसंद करते हैं। जानिए हरी इलायची वाला दूध पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।

इलायची वाला दूध पीने के फायदे- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV इलायची वाला दूध पीने के फायदे

आयुर्वेद में दूध और इलायची दोनों को शरीर के लिए बहुत फायदेमंद और पौष्टिक माना जाता है। इलायची और दूध विटामिन और मिनरल का भंडार हैं, इससे दूध की ताक और खुशबू कई गुना बढ़ जाती है। गर्मी में इलायची वाला दूध शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इससे पाचन में सुधार आता है। इलायची को मिठाई और खाने की कई दूसरी चीजों में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इलायची वाला दूध बनाना और पीना सबसे आसान है। दोनों को साथ मिलाकर सेवन करने से फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। आइये आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा से जानते हैं इलायची दूध पीने के फायदे।

इलायची दूध के फायदे

छालों में फायदेमंद- मुंह में छाले होने पर कुछ भी खाना पीना मुश्किल हो जाता है। चबाने में तेज दर्द होता है। ऐसे में इलायची वाला दूध फायदेमंद होता है। इलायची वाला दूध पीने से मुंह के छालों को ठीक किया जा सकता है।क्योंकि इसमें एक कीटाणुनाशक पाया जाता है जो पाचन तंत्र के लिए लाभदायक साबित होता है।

हाई बीपी में फायदेमंद- इलायची वाले दूध को पीने से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर में भी फायदा मिलता है। इससे बीपी कंट्रोल रहता है और और धमनियों की वॉल को रिलेक्स मिलता है।

पाचन बढ़ाए- पेट और पाचन के लिए इलायची वाला दूध काफी अच्छा माना जाता है। इससे शरीर को नेचुरल मिनरल और फाइबर मिलते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। इससे पेट की गर्मी भी शांत होती है।

दिल के लिए फायदेमंद- इलायची वाले दूध में पोटेशियम भी पाया जाता है जो हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है और स्ट्रोक का खतरा भी घटता है। 

इम्यूनिटी बढ़ाए- जो लोग कमजोर इम्यूनिटी वाले हैं उनके लिए इलायची वाला दूध फायदेमंद है। इससे शरीर को विटामिन सी भी मिलता है। साथ ही शरीर को ताकत मिलती है। सर्दी, जुकाम और खांसी में भी इलायची का दूध असरदार होता है। 

इलायची दूध बनाने का सही तरीका क्या है?

इलायची वाला दूध जल्दी और आसानी से बन जाता है। ये शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। आप 1 साल से अधिक उम्र के शिशुओं, बच्चों, बड़े लोगों को इलायची वाला दूध पिला सकते हैं। हालांकि इसे बनाने का सही तरीका पता होना जरूरी है। इलायची वाला दूध बनाने के लिए 2 बड़ी हरी इलायची लें और उन्हें कूट लें। एक पैन में 1 कप उबला हुआ दूध डालें और इसमें बारीक कुटी हुई इलायची डालकर 3-4 मिनट तक उबालें। सारी चीजों को मिलाएं और फिर इसे गुनगुना पी लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News