कैंसर का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि कैंसर की वजह से पेशेंट को अपनी जान गंवानी पड़े। अगर कैंसर को शुरुआत में ही पहचान लिया जाए, तो न केवल पेशेंट की जान बचाई जा सकती है बल्कि इस बीमारी से छुटकारा भी पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि जब शरीर में कैंसर सेल्स के डेवलप होने की शुरुआत होती है, तब किस तरह के लक्षण महसूस होते हैं।
थकान और कमजोरी महसूस होना
बिना किसी कारण थकान और कमजोरी महसूस होना, इस तरह के लक्षण को अक्सर लोग मामूली समझते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनर्जी की कमी यानी थकान और कमजोरी जैसे लक्षण कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा बिना किसी वजह के वजन का कम हो जाना, कैंसर का संकेत साबित हो सकता है।
खांसी की समस्या
क्या आपकी खांसी की समस्या ठीक नहीं हो रही है? लगातार खांसी की समस्या का बने रहना, लंग कैंसर की तरफ इशारा कर सकता है। अगर शरीर के किसी भी हिस्से पर गांठ महसूस हो रही है, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस होना, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का संकेत साबित हो सकते हैं।
समय रहते चेकअप करवाएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर कैंसर के मामलों में पेशेंट कैंसर के लक्षणों को डिटेक्ट करने में देरी कर देते हैं जिसके कारण इस बीमारी के ट्रीटमेंट में भी देरी हो जाती है। अगर समय रहते डॉक्टर से कंसल्ट कर अपना चेकअप करवा लिया जाए, अपना इलाज शुरू करवा लिया जाए, तो पेशेंट को इस बीमारी से जल्दी रिकवर करने में मदद मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Health News