क्या आप भी फैटी लिवर की समस्या को हल्के में लेने की गलती कर रहे हैं? अगर हां, तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि आपकी ये लापरवाही हेपेटाइटिस का कारण बन सकती है। इस बीमारी में मरीज के लिवर में गंभीर इंफेक्शन पैदा हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिवर से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से होती हैं।
हेपेटाइटिस के लक्षण
हेपेटाइटिस की वजह से शरीर में अक्सर कमजोरी और थकावट बनी रहती है। इसके अलावा पेट में दर्द या फिर दस्त की समस्या भी हेपेटाइटिस की तरफ इशारा कर सकती है। क्या आपको कम भूख लग रही है? अगर हां, तो हो सकता है कि आपको हेपेटाइटिस हो गया हो। पीलिया की समस्या भी हेपेटाइटिस का संकेत साबित हो सकती है। इसके अलावा गहरे रंग का पेशाब, इस तरह का लक्षण भी हेपेटाइटिस की तरफ इशारा कर सकता है।
जरूरी है चेकअप करवाना
अगर आपको एक साथ ये सभी लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए और तुरंत अपना चेकअप करवा लेना चाहिए। इस तरह के लक्षणों और लिवर से जुड़ी समस्याओं की अनदेखी, आपकी ओवरऑल हेल्थ पर हावी हो सकती है। इन लक्षणों के साथ-साथ आपको इस बात की जानकारी भी हासिल कर लेनी चाहिए कि आप हेपेटाइटिस जैसी घातक बीमारी से बचाव कैसे कर सकते हैं।
गौर करने वाली बात
डाइट प्लान में फ्रेश फ्रूट्स, ग्रीन वेजिटेबल्स और प्रोटीन को शामिल कीजिए और प्रोसेस्ड फूड, शुगरी ड्रिंक्स और ट्रांस फैट से भरपूर खाने-पीने की चीजों से परहेज करने की कोशिश कीजिए। हेपेटाइटिस से बचाव के लिए और लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए शराब और सिगरेट से भी दूरी बना लीजिए। लिवर की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए रोजाना आधे घंटे की एक्सरसाइज करें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Health News