आपकी ओवरऑल हेल्थ काफी हद तक आपकी गट हेल्थ पर निर्भर करती है। इसका मतलब ये है कि अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपने पेट की सेहत की अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिए। बार-बार पेट में गड़बड़ होना आपकी ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। अगर आप गैस-एसिडिटी की समस्या से नेचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप इन घरेलू उपायों को आजमाकर देख सकते हैं।
कर सकते हैं हींग का सेवन
दादी-नानी के जमाने से हींग को पेट के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आप गैस या फिर एसिडिटी की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो हींग का सेवन कर सकते हैं। गर्म पानी के साथ चुटकी भर हींग को कंज्यूम कर लीजिए और आपको महज कुछ ही मिनटों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
फायदेमंद साबित होगी सौंफ
क्या आपको भी यही लगता है कि सौंफ का इस्तेमाल सिर्फ माउथ फ्रेशनर के तौर पर किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सौंफ में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी गट हेल्थ को सुधारकर गैस या फिर एसिडिटी की समस्या की छुट्टी करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप चाहें तो सौंफ का पानी भी पी सकते हैं।
कर सकते हैं अजवाइन/जीरे का सेवन
पुराने जमाने से अजवाइन और जीरे को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। आपको बता दें कि अजवाइन और जीरे में पाए जाने वाले तत्व गट हेल्थ को इम्प्रूव करने में असरदार साबित हो सकते हैं। अगर आपको गैस या फिर एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आपको गुनगुने पानी के साथ अजवाइन का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आप चाहें तो अजवाइन की जगह जीरे का सेवन भी कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।